{"_id":"5701ea9e4f1c1b6733c810c9","slug":"ratchanok-and-momota-won-india-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतचानोक और मोमोता बने इंडिया ओपन चैंपियन","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
रतचानोक और मोमोता बने इंडिया ओपन चैंपियन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 04 Apr 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड की शीर्ष खिलाड़ी रतचानोक इंतानोन ने ओलंपिक चैंपियन चीन की ली ज्यूरेई को सीधे गेम में हराकर इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
इन दोनों पूर्व चैंपियनों के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में रतचानोक ने 42 मिनट में 21-17, 21-18 से जीत दर्ज की। इंतानोन की यह विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी पर 11 मुकाबलों में चौथी जीत है।
विज्ञापन
ज्यूरेई ने 2012 में इंडियन ओपन अपने नाम किया था। उधर, जापान के केंटो मोमोता ने पुरुष एकल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेल्सन को 21-15, 21-18 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
महिलाओं की युगल स्पर्धा के फाइनल में जापान की मिसाकी मातसुतोमो और अयाका ताकोहाशी ने हमवतन नाओको फुकुमैन और कुरुमुी योनाओ को 21-18, 21-18 से हराया। यह मुकाबला 57 मिनट तक चला।