फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu Wins Indian Open Super Series Final

सिंधू ने लिया ओलंपिक हार का बदला, मरीन को हराकर जीता इंडियन ओपन खिताब

Sun, 02 Apr 2017 08:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sun, 02 Apr 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
PV Sindhu Wins Indian Open Super Series Final
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
भारत की बैडमिंटन स्टार और रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधू ने ओलंपिक फाइनल की हार का बदला लेते हुए अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी स्पेन की कैरोलीना मरीन को इंडियन ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में मात दी। मरीन ने सिंधू को कड़ी चुनौती दी, मगर सिंधू ने इस कांटें के मुकाबले को सीधे सेटों में जीता।
विज्ञापन


सिंधू ने इंडियन बैडिमिंटन लीग में मरीन के खिलाफ खेलने का पूरा अनुभव उठाया और उन्हें पूरे गेम में पीछे रखा। 47 मिनट तक चले इस मुकाबले में वर्ल्ड नंबर वन को करारी हार मिली। विश्व नंबर 3 सिंधू ने 21-19, 21-16 से मैच अपने नाम किया। सिंधू को जीत पर 24,375 डॉलर (करीब 17 लाख रुपये) की ईनामी राशि मिली।
विज्ञापन


पहले सेट में लगातार 2 अंक की बढ़त बनाने वाली सिंधू एक वक्त 17-17 की बराबरी पर आ गईं थी। इसके बाद सेट 19-19 की बराबरी पर पहुंचा। सिंधू ने लगातार 2 अंक बनाकर पहला सेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सेट में सिंधू ने 4-0 की बढ़त बनाई। मरीन ने वापसी की, मगर बढ़त नहीं बना पाई। सिंधू ने दूसरे सेट के हाफ तक 11-7की बढ़त बनाई। इसके बाद मरीन के हाथों से सेट औऱ मैच दोनों ही फिसल गए और सिंधू को 21-16 से जीत मिली। गौरतलब है कि मरीन ने ही सिंधू को रियो ओलंपिक फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed