फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu suffered an early exit Indian shuttler Malvika Bansod enter pre quarterfinals of Arctic Open

Arctic Open: दो बार की ओलंपिक चैंपियन सिंधू शुरुआती दौर में हारीं, मालविका प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

Tue, 08 Oct 2024 11:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Oct 2024 11:16 PM IST
सार

सिंधू पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद इस टूर्नामेंट में शिरकत कर रही थीं। छठी वरीयता प्राप्त सिंधू को कनाडा की मिशेले ली ने अंतिम 32 के मैच में 21-16, 21-10 से हराया।

विज्ञापन
PV Sindhu suffered an early exit Indian shuttler Malvika Bansod enter pre quarterfinals of Arctic Open
पीवी सिंधू - फोटो : @KhelNow

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू आर्कटिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही हार गईं। दूसरी ओर, भारत की एक अन्य खिलाड़ी मालविका बंसोड़ ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दुनिया की 23वें नंबर की चीनी ताइपे की खिलाड़ी सुंग शुओ युन को हराकर महिला एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 
विज्ञापन


सिंधू पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद इस टूर्नामेंट में शिरकत कर रही थीं। छठी वरीयता प्राप्त सिंधू को कनाडा की मिशेले ली ने अंतिम 32 के मैच में 21-16, 21-10 से हराया। वहीं, फरवरी में अजरबैजान इंटरनेशनल जीतने वाली बंसोड ने चीनी ताइपे की प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 21-19, 24-22 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना थाईलैंड की 2013 विश्व चैंपियन रेचानोक इंतानोन और चीन की 2022 विश्व चैंपियन वांग झि यि के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। महिला एकल के अन्य मैचों में आकर्षी कश्यप ने जर्मनी की वोन्ने ली को 21-19, 21-14 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed