{"_id":"5d9f41848ebc3e012c653b25","slug":"pv-sindhu-says-will-pick-and-choose-tournaments-to-remain-fitness-for-olympic","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक से पहले सिंधु का फिटनेस पर फोकस, कुछ ही टूर्नामेंट में लेंगी भाग","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
ओलंपिक से पहले सिंधु का फिटनेस पर फोकस, कुछ ही टूर्नामेंट में लेंगी भाग
Thu, 10 Oct 2019 08:05 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 10 Oct 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक से पहले फिट रहने के लिए टूर्नामेंटों का चयन कर खेलेंगी। ओलंपिक क्वालिफिकेशन प्रक्रिया इस साल 29 अप्रैल को शुरू हुई है और विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) 30 अप्रैल 2020 को इसके लिए रैंकिंग जारी करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
पिछले साल बीडब्ल्यूएफ ने शीर्ष 15 एकल खिलाड़ियों और शीर्ष 10 युगल जोड़ियों के लिए वर्ल्ड टूर के 15 में से 12 टूर्नामेंटों में खेलना जरूरी कर दिया है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ पेनाल्टी लग सकती है।
विज्ञापन
सिंधु ने कहा कि चूंकि अगले साल ओलंपिक है ऐसे में हर टूर्नामेंट महत्वपूर्ण है। आपको फिटनेस का स्तर बनाए रखने के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रहना होगा और हर टूर्नामेंट में अपना सौ प्रतिशत देना होगा।
विज्ञापन
हैदराबाद की इस खिलाड़ी ने कहा कि जाहिर है कि मैं चोटों से बचने के लिए टूर्नामेंटों का चयन करूंगी और अपना सौ प्रतिशत दूंगी। चौबीस साल की यह खिलाड़ी अगस्त में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं थी।
सिंधु ने इस मौके पर वेलाम्माल नेक्सस स्कूल के खेल में उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने बाद में अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन से उनके कार्यालय में मुलाकात की।