फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu loses 18-21, 12-21 to Tai Tzu-Ying in semifinal She will face He Bing Jiao in bronze medal match

Tokyo Olympics: सिंधु की हार से स्वर्ण पदक की उम्मीदें टूटी, कांस्य पदक के लिए मुकाबला आज

Sun, 01 Aug 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 01 Aug 2021 12:04 AM IST
सार

सेमीफाइनल में सिंधु को मिली हार, चीनी ताइपे की ताई जु यिंग ने 21-18, 21-12 से दी शिकस्त

विज्ञापन
PV Sindhu loses 18-21, 12-21 to Tai Tzu-Ying in semifinal She will face He Bing Jiao in bronze medal match
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की ताई जु यिंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ताई ने सिंधु को 21-18, 21-12 से हराया। इस हार के साथ ही सिंधु का टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया। अब सिंधु रविवार (एक अगस्त) को कांस्य पदक के लिए चीन की बिंगजियाओ का सामना करेंगी। अगर मैच की बात करें तो,  पहले गेम में एक वक्त सिंधु 8-4 से आगे थीं। ताई ने वापसी करते हुए मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया। ताई के 20 प्वाइंट हो गए, जबकि सिंधु 18 प्वाइंट पर थीं। इसके बाद ताई ने पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में सिंधु अपनी लय खोती दिखीं। शुरुआत में मुकाबला 2-2 से बराबरी पर था, जिसे ताई ने 13-7 और फिर 16-8 की लीड लेते हुए अपने पक्ष में कर लिया। ताई के ड्रॉप शॉट्स और डिसेप्शन के सामने सिंधु मजबूत खेल नहीं दिखा पाईं। दोनों के बाच का यह मुकाबला 40 मिनट तक चला। इसमें पहला गेम ताई ने 21 मिनट जबकि दूसरा गेम 19 मिनट में जीता।

विज्ञापन


शुरुआत से ही दबाव में खेलीं सिंधु

आज सिंधु का दिन नहीं था। शुरुआत से दबाव में खेलीं। वो अपना नैसर्गिक खेल नहीं खेलीं। वो अपनी पुरानी प्रतिद्वंदी ताई के हिसाब से खेलीं। अपनी जीत के लिए खेलतीं तो शायद परिणाम अलग हो सकता था। फिर भी सिंधु बेहतरीन खिलाड़ी हैं और ओलिंपिक में इस मुकाम तक पहुंचना भी बहुत मुश्किल है। चांदी की चमक को सोने में बदलने का सिंधु का ख्वाब तो अधूरा रह गया पर सिंधु ने अपने खेल से जो चमक बिखेरी है वो कायम रहेगी। ताई ने सिंधु की कमजोरियों को भांपते हुए लगातार आक्रमण किया। ताई के बॉडी स्मैश का सिंधु के पास कोई जवाब नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा था सिंधु का सेमीफाइनल तक का सफर 

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने इस्राइल की केन्सिया पोलिकारपोवा को 21-7, 21-10 से हराकर अपने टोक्यो अभियान की अच्छी शुरुआत की थी। ग्रुप जे के अपने दूसरे मुकाबले में सिंधु ने हांगकांग की च्युंग एनगान को 21-9, 21-16 से शिकस्त दी। उन्होंने दूसरे मैच में अपने प्रतिद्वंदी पर 36 मिनट में जीत दर्ज कर तीसरे दौर में पहुंचीं। तीसरे दौर (प्रीक्वार्टरफाइनल) में इस स्टार खिलाड़ी ने  डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ड को हराया। सिंधु ने मिया ब्लिचफेल्ट को सिर्फ 41 मिनट में 21-15, 21-13 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। सिंधु ने क्वार्टरफाइनल में जापान की अकाने यामागुची को 21-13, 22-20 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed