फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Pv sindhu eyes China Open after World Championships high

विश्व चैंपियनशिप में खिताबी जीत के बाद पीवी सिंधु की निगाहें चीन ओपन पर

Tue, 17 Sep 2019 07:49 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Sep 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
Pv sindhu eyes China Open after World Championships high
पीवी सिंधु - फोटो : social Media

वर्ल्ड चैंपियन शटलर पीवी सिंधु मंगलवार से शुरू हो रहे 10,00,000 डॉलर इनामी चीन ओपन विश्व टूर सुपर-1000 टूर्नामेंट में जब भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी, तो उनकी नजरें एक बार फिर खिताब जीतने पर होंगी।

विज्ञापन


दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने पिछले महीने स्विट्जरलैंड के बासेल में वर्ल्ड चैंपियनशिप के गोल्ड मेडल का भारत का लंबा इंतजार खत्म किया। सिंधु ने विश्व चैंपियनशिप के लगातार तीसरे फाइनल में खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन


चीन ओपन 2016 की विजेता हैदराबाद की 24 साल की सिंधु अपने अभियान की शुरुआत चीन की ली शुररुई के खिलाफ करेंगी जो पूर्व ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधु ने 2012 में चीन ओपन में तत्कालीन ओलिंपिक चैंपियन शुएरुई को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं। चीन की दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी शुएरुई ने सिंधु के खिलाफ अब तक 6 में से तीन मुकाबले जीते जबकि तीन में उन्हें हार मिली।

आसान नहीं सिंधु की राह
सिंधु अगर पहले दौर की बाधा पार करती हैं तो उन्हें कनाडा की मिशेल ली से भिड़ना पड़ सकता है जो 2014 से इस भारतीय खिलाड़ी को हराने में नाकाम रही हैं। सिंधु अगर आगे बढ़ीं तो क्वॉर्टर फाइनल में उनका सामना चीन की तीसरी वरीय और ऑल इंग्लैंड चैंपियन चेन यूफेई से हो सकता है।

साइना भी छाप छोड़ने को बेताब
इस साल इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाली दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल भी चोटों से उबरने के बाद अपनी छाप छोड़ने को बेताब होंगी। साइना को पहले दौर में थाइलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से भिड़ना है जबकि क्वॉर्टर फाइनल में उनकी भिड़ंत दुनिया की पूर्व नंबर-1 चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग से हो सकती है।

श्रीकांत और प्रणॉय हटे
पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणॉय के हटने से भारतीय अभियान की चमक कुछ फीकी हुई है। वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान श्रीकांत की घुटने की चोट उभर गई जबकि प्रणॉय को डेंगू है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में 36 साल बाद पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने बी साई प्रणीत पहले दौर में थाइलैंड के सुपान्यु अविहिंगसेनोन से भिड़ेंगे।
 

कश्यप से उम्मीद
कॉमनवेल्थ गेम्स के पूर्व चैंपियन पारूपल्ली कश्यप को पहले दौर में फ्रांस के ब्राइस लीवरडेज के खिलाफ उतरना है। चोट के बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी इस टूर्नमेंट में वापसी करेगी। इन्हें पहले दौर में जेसन एंथनी हो शुइ और नाइ याकुरा की कनाडा की जोड़ी से खेलना है।

डबल्स में भी दिखेगा दम
मिक्स्ड डबल्स में सात्विक ने अश्विनी पोनप्पा के साथ जोड़ी बनाई है जबकि एन सिक्की रेड्डी और प्रणव जैरी चोपड़ा की जोड़ी भी चुनौती पेश करेगी। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी भी भारत की ओर से चुनौती पेश करेगी जबकि महिला युगल में अश्विनी और एन सिक्की रेड्डी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed