फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu dominated in social media: Gautam Gambhir said- She never comes back without raising the tricolour!

सोशल मीडिया पर छा गई पीवी सिंधु: पीएम मोदी ने किया फोन, सिंधु बोलीं-सालों की मेहनत रंग लाई

Sun, 01 Aug 2021 06:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 01 Aug 2021 06:53 PM IST
सार

पीवी सिंधु ने देश का नाम रोशन किया है। लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाली वह देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। पूरा देश सिंधु की उपलब्धि से खुश व गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सिंधु के पिता ने बताया कि वह तीन अगस्त को दिल्ली लौटेंगी। पीएम ने सिंधु को साथ में आइसक्रीम खाने का न्योता दिया है।

विज्ञापन
PV Sindhu dominated in social media: Gautam Gambhir said-  She never comes back without raising the tricolour!
pv sindhu - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। सिंधु ने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में हराकर इतिहास भी रच दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर सिंधु छा गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिंधु को जीत पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु को फोन कर बधाई दी। वहीं जीत से अभिभूत सिंधु ने बयान जारी कर कहा कि वर्षों की कड़ी मेहनत रंग लाई।

विज्ञापन

पीवी सिंधु दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गई हैं। इससे पहले सिंधु ने 2016 में रियो ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया था। सिंधु का यह लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल है। सिंधु के पदक के साथ ही भारत की झोली में भी दूसरा मेडल आ गया है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सिंधु से बात कर दी बधाई
पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीवी सिंधु से बात की और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई दी। पीएम ने ट्वीट कर कहा, 'हम सभी पीवी सिंधु के शानदार प्रदर्शन से खुश हैं। वह भारत का गौरव है और उत्कृष्ट ओलंपिक खिलाड़ियों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले-सिंधु ने मिसाल पेश की
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिंधु के कांस्य पदक जीतने पर कहा, पीवी सिंधु दो ओलंपिक में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सिंधु ने निरंतरता, समर्पण व उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। देश का मान बढ़ाने के लिए मेरी ओर से उन्हें बधाई।

 
सिंधु ने कांस्य पदक जीतने के बाद कहा-
'मैं खुशी से अभिभूत हूं। वर्षों से कड़ी मेहनत कर रही थी। मैं सोचती हूं कि मैंने अच्छा खेला। मेरे मन में कई भावनाएं उमड़ रहीं हैं। क्या कांस्य पदक जीतने पर मुझे खुश होना चाहिए या इस बात के लिए दुखी होना चाहिए कि मैंने फाइनल में खेलने का मौका खो दिया।' सिंधु ने कहा, 'मेरे परिवार ने मेरे लिए काफी परिश्रम किया और बहुत प्रयास किए, जिसके लिए मैं उनकी आभारी हूं। भारतीय प्रशंसकों ने काफी स्नेह व समर्थन दर्शाया है, इसके लिए मैं प्रत्येक व्यक्ति की आभारी हूं।'
 

पिता रमण बोले-अब पीएम के साथ आइसक्रीम खाएंगी सिंधु
सिंधु के पिता पीवी रमण ने कहा कि वह संभवत: तीन अगस्त को दिल्ली आएगी। मैं दिल्ली जाने की सोच रहा हूं। हमें ओलंपिक में देश के लिए जितने संभव हो सकें उतने पदक लाना चाहिए। पीएम मोदी ने उसे प्रोत्साहित किया और कहा कि टोक्यो से लौटने के बाद हम साथ में आइसक्रीम खाएंगे। अब वह पीएम के साथ आइसक्रीम खाएंगी।

 


मां विजया ने कहा-वह शनिवार को परेशान थी, हमने उसका हौसला बढ़ाया
हैदराबाद में सिंधु की मां पी. विजया ने कहा कि हम बहुत खुश है। सिंधु ने दो पदक जीते हैं, रियो में सिल्वर व टोक्यो में कांस्य। हम निश्चित रूप से जीत का जश्न मनाएंगे। सिंधु शनिवार को थोड़ा परेशान थी, लेकिन हमने उसे आराम करने व अच्छे से खेलने को कहा था। 
 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा-
ओलंपिक में इतिहास रचने के लिए बधाई। सिंधु के कांस्य पदक जीतने से पूरे देश में जोश भर गया।

केंद्रीय खेल मंत्री ठाकुर ने दी बधाई
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय शटलर पीवी सिंधु के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी। ठाकुर ने कहा कि पीवी सिंधु ने जो कमाल किया है उसके लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने देश के लिए बार-बार मेडल जीते हैं। उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि सोच बदलने का काम हुआ है। बेटियों को जिस भी क्षेत्र में अवसर मिला वहां शानदार किया। खेलों में भी बेटियों ने बाकियों से बेहतर ही किया है। ये प्रेरणादायक है। इन खिलाड़ियों से बहुत सारी बेटियों के साथ युवा पीढ़ी को एक बड़ी प्रेरणा मिलती है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा-
हमारे चमकते सितारे को शुभकामनाएं। आज का उनका खेल आकर्षक व उत्साहवर्धक था। सिंधु ने 130 करोड़ भारतीयों का दिल जीत लिया।

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया

ईसाई, मुस्लिम, सिख, हिंदू, सबको जोडे पीवी सिंधु, बधाई।

गौतम गंभीर ने यह कहा-
पूर्व क्रिकेटर व सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा- तिरंगा लहराए बिना वो कभी वापस नहीं आती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु से बात की और शानदार खेल के लिए उन्हें बधाई दी।

पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा,
'सिंधु ने देश को गौरवान्वित किया है। जबर्दस्त उपलब्धि हासिल की है। वह पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं, जिसने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं। आपने हम सबको खुशी दी है।

वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट किया-
वाह, जबर्दस्त जीत, दो ओलंपिक, दो मेडल और देश के लिए गौरव का क्षण

क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या ने कहा-
फिर एक बार उल्लेखनीय उपलब्धि, बधाई।

क्रिकेटर हरभजन ने लिखा-
सुपर हैप्पी, तिरंगे और भारत के लिए हमें गौरवान्वित महसूस कराने के लिए धन्यवाद।

जय शाह ने लिखा-
पीवी सिंधु को बधाईयां। टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाकर देश को गौरवान्वित किया।

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन का ट्वीट

कांस्य पदक जीतने के लिए पीवी सिंधु को बधाई। और पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं।

 

मुख्य राष्ट्रीय कोच गोपीचंद बोले- 'शानदार'

भारतीय बैडमिंटन के मुख्य राष्ट्रीय कोच पी गोपीचंद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'शानदार', पीवी सिंधु को उनके लगातार दूसरे ओलंपिक पदक पर बधाई। उन्होंने कहा कि यह सब उनकी, कोचों की टीम और सहयोगी स्टाफ की कड़ी मेहनत के कारण है। मैं खेल मंत्रालय, साई और बीएआई को भी धन्यवाद देना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed