फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu Cruises Into China Masters Quarterfinals, Defeats Chochuwong in Straight Games

China Masters Badminton: पीवी सिंधू चाइना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, चोचुवोंग पर दर्ज की आसान जीत

Thu, 18 Sep 2025 12:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनझेन (चीन)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनझेन (चीन) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 18 Sep 2025 12:01 PM IST
सार

क्वार्टर फाइनल में सिंधू का सामना कोरिया की शीर्ष वरीय एन से यंग और डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

विज्ञापन
PV Sindhu Cruises Into China Masters Quarterfinals, Defeats Chochuwong in Straight Games
पीवी सिंधू - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए चाइना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। सिंधू ने थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग को सीधे गेम में 21-15, 21-15 से हराया। यह मुकाबला सिर्फ 41 मिनट चला। इस जीत के साथ सिंधू ने थाई खिलाड़ी के खिलाफ अपना हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 6-5 कर लिया। वहीं, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी गुरुवार को सीधे गेम में जीत के साथ चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।
विज्ञापन


अगला मुकाबला टॉप सीड से!
क्वार्टर फाइनल में सिंधू का सामना कोरिया की शीर्ष वरीय एन से यंग और डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। यह मुकाबला सिंधू के लिए कड़ा हो सकता है क्योंकि एन से यंग दुनिया की टॉप बैडमिंटन खिलाड़ी मानी जाती हैं।
विज्ञापन


जीत के बाद बोलीं सिंधू
हाल में हांगकांग ओपन के पहले ही दौर में बाहर होने वाली सिंधू ने इस जीत को आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया। मैच के बाद उन्होंने कहा, 'मैं जीत से खुश हूं और मेरे लिए शुरुआत से ही सतर्क रहना और अपना शत-प्रतिशत देना बेहद जरूरी था। पहला गेम जीतने के बाद मैं दूसरे गेम में ज्यादा सतर्क थी। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और मुझे खुशी है कि मैं जीत हासिल करने में सफल रही।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि क्वार्टर फाइनल के लिए उन्हें और तैयारी करनी होगी। सिंधू ने कहा, 'सीधे गेम में जीत हमेशा आत्मविश्वास देती है। लेकिन आपको लंबे मैचों के लिए भी तैयार रहना होता है और यह सुनिश्चित करना होता है कि आप तेजी से आगे बढ़ें।'

सात्विक और चिराग भी क्वार्टर फाइनल में
सात्विक और चिराग की जोड़ी ने चीनी ताइपे की जोड़ी सियांग चिएह चियू और वांग ची-लिन को 32 मिनट में 21-13, 21-12 से हराया। सात्विक और चिराग की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने इस वर्ष दूसरी बार चीनी ताइपे की जोड़ी को हराया। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में हांगकांग ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 32 में चियु और वांग को तीन गेम में हराया था।


पहले गेम में भारतीय जोड़ी का दबदबा रहा। उन्होंने शुरुआत में 7-2 की बढ़त बना ली और फिर 15 मिनट से भी कम समय में गेम अपने नाम कर लिया। दूसरा गेम भी उम्मीद के मुताबिक रहा और भारतीय जोड़ी शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रही। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना चीन के रेन जियांग यू और झी हाओनान से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed