{"_id":"5aaa90434f1c1b01768b5621","slug":"pv-sindhu-beats-nitchaon-jindapol-in-all-england-open-badminton-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप: सिंधु ने थाइलैंड की जिंदापॉल को दी मात, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप: सिंधु ने थाइलैंड की जिंदापॉल को दी मात, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने ऑल ओपन इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गुरुवार को थाईलैंड की नितचाओन जिंदापॉल को मात देकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। सिंधु ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जिंदपॉल को 21-13, 13-21, 21-18 से हराया।
विज्ञापन
सिंध ने पहले गेम से ही जिंदापॉल पर अपनी बढ़त बनाए रखी और 21-13 से हराने में कामयाब रही। लेकिन दूसरे गेम में थाईलैंड की इस खिलाड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए सिंधु को 13-21 हराकर वापसी की। इसके बाद तीसरे गेम में दोनों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ और एक समय सिंधु 17-18 से पिछड़ रही थी लेकिन अंतिम क्षणों में लगातार 4 प्वाइंट हासिल करते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
बता दें कि इस टूर्नामेंट के सिंगल्स के पहले दौर में सिंधु ने थाईलैंड की ही पोर्नपावी चोचुवोंग को हराया था। गौरतलब है कि पिछले साल वह इस इसके क्वार्टर फाइनल तक का सफर ही तय कर पाई थीं।
विज्ञापन