{"_id":"62277761cde2d323b9383ed4","slug":"pv-sindhu-and-kidambi-srikanth-enters-second-round-of-german-open-badminton-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"German Open Badminton 2022: सिंधू-साइना-लक्ष्य और श्रीकांत की विजयी शुरुआत, दूसरे दौर में पहुंचे","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
German Open Badminton 2022: सिंधू-साइना-लक्ष्य और श्रीकांत की विजयी शुरुआत, दूसरे दौर में पहुंचे
Tue, 08 Mar 2022 09:13 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 08 Mar 2022 09:13 PM IST
सार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और विश्व चैंपियनशिप में रजत जीतने वाले किदांबी श्रीकांत ने जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। दोनों खिलाड़ियों ने मंगलवार को यहां 180,000 डालर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले आसानी से जीते।
विज्ञापन
पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के शीर्ष खिलाड़ी पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल ने जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। चारों खिलाड़ियों ने मंगलवार को यहां 180,000 डालर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले आसानी से जीते।
विज्ञापन
सातवीं वरीय सिंधू ने एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-8, 21-7 से शिकस्त दी जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने विश्व में 39वें नंबर के फ्रांस के खिलाड़ी ब्राइस लीवरडेज़ को 48 मिनट में 21-10, 13-21, 21-7 से पराजित किया। वहीं लक्ष्य सेन ने थाईलैंड के कांताफों वांग्चारोएन को 21-6, 22-20 से हराया और साइना नेहवाल ने स्पेन की क्लारा अजुरमेंडी को 21-15, 17-21, 21-14 से शिकस्त दी.
विज्ञापन
साई प्रतीक के और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी को हालांकि थाईलैंड के डेचापोल पुवारानुक्रोह और सप्सिरी तेरत्तनाचाई की शीर्ष वरीय जोड़ी से पहले दौर में ही 19-21, 8-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन