{"_id":"5b3feb144f1c1b08278b5018","slug":"pv-sindhu-and-hs-prannoy-lose-quarterfinals-in-indonesia-open-badminton","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया ओपन में भारत की चुनौती खत्म, सिंधु और प्रणॉय का सफर थमा","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
इंडोनेशिया ओपन में भारत की चुनौती खत्म, सिंधु और प्रणॉय का सफर थमा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Jul 2018 06:26 AM IST
विज्ञापन
सिधु और प्रणॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु और एचएस प्रणॉय की हार के साथ ही इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में गुरुवार को भारतीय चुनौती खत्म हो गई। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु को क्वार्टर फाइनल में दुनिया की सातवें नंबर की चीनी खिलाड़ी ही बिंगजियाओ के हाथों मात्र 37 मिनट में 14-21,15-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता हैदराबादी खिलाड़ी की यह 11 मैचों में बिंगजियाओ के खिलाफ छठी हार है। आठवीं वरीय प्रणय को ऑल इंग्लैंड चैंपियन शि युकी से 17-21,18-21 से हार झेलनी पड़ी। पहले दौर में लिन दान को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाले प्रणय की यह युकी के खिलाफ पांच मैचों में चौथी हार है। प्रणय ने मात्र 39 मिनट में मुकाबला गंवा दिया।
विज्ञापन
रंग में नहीं दिखी सिंधु
सिंधु और बिंगजियाओ के मैच में दोनों खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। चीनी खिलाड़ी ने 10-8 की बढ़त बना ली थी, लेकिन सिंधु ने वापसी करके अंतर 11-10 का कर दिया। सिंधू अपनी सहज गलतियों पर अंकुश नहीं लगा सकी और बिंगजियाओ ने इसका पूरी फायदा उठाया। सिंधू का एक विडियो रेफरल भी खारिज हो गया, जिसके बाद चीनी खिलाड़ी ने पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में सिंधु ने 5-1 की बढ़त बनाई, लेकिन बिंगजियाओ ने 6-6 से वापसी की। इसके बाद उसने 10-8 की बढ़त बना ली। सिंधु अपने रंग में नहीं दिखी और उनके स्ट्रोक्स भी सही नहीं लग रहे थे।
विज्ञापन