फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu and her coach welcomed at the Delhi airport, Sindhu bagged a bronze medal in womens singles badminton at Tokyo Olympics

Tokyo Olympics: ब्रॉन्ज मेडल के साथ वतन लौटीं पीवी सिंधु, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Tue, 03 Aug 2021 04:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 03 Aug 2021 04:40 PM IST
सार

  • कांस्य पदक के साथ पीवी सिंधु की वतन वापसी
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गया जोरदार स्वागत किया

विज्ञापन
PV Sindhu and her coach welcomed at the Delhi airport, Sindhu bagged a bronze medal in womens singles badminton at Tokyo Olympics
पीवी सिंधु - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मंगलवार को स्वदेश लौट चुकी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सिंधु के कोच भी उनके साथ थे। इस दौरान सिंधु ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। मैं बैडमिंटन एसोसिएशन सहित सभी का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया और मेरा उत्साह बढ़ाया। यह बहुत खुशी का पल है।'

विज्ञापन


जियाओ को हरकार सिंधु ने जीता कांस्य पदक
पीवी सिंधु ने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में 21-13, 21-15 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने किया था। इसी के साथ वह दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला और दूसरी खिलाड़ी बनीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

टोक्यो में सिंधु की हुई थी विजयी शुरुआत

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने इस्राइल की केन्सिया पोलिकारपोवा को 21-7, 21-10 से हराकर अपने टोक्यो अभियान की अच्छी शुरुआत की थी। ग्रुप जे के अपने दूसरे मुकाबले में सिंधु ने हांगकांग की च्युंग एनगान को 21-9, 21-16 से शिकस्त दी। उन्होंने दूसरे मैच में अपने प्रतिद्वंदी पर 36 मिनट में जीत दर्ज कर तीसरे दौर में पहुंचीं। तीसरे दौर (प्रीक्वार्टरफाइनल) में इस स्टार खिलाड़ी ने  डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ड को हराया। सिंधु ने मिया ब्लिचफेल्ट को सिर्फ 41 मिनट में 21-15, 21-13 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था।

 

यामागुची को हराकर सेमीफाइनल में बनाई थी जगह

क्वार्टरफाइनल में सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को सीधे सेटों में 21-13, 22-20 से हराकर टोक्यो ओलंपिक की महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। मगर सेमीफाइनल में उनका पदक जीतने का सपना टूट गया। इस मुकाबले में उन्हें चीनी ताइपे की ताई जु यिंग ने 21-18, 21-12 से शिकस्त देकर उनकी गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भले ही सिंधु सेमीफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जु यिंग से हार गईं, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल के मैच में उन्होंने अपनी लय दोबारा हासिल कर ली। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी को सीधे सेटों में 21-13 और 21-15 से हराया। 53 मिनट तक चले इस मुकाबले में सिंधु शुरू से ही चीनी खिलाड़ी पर हावी रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed