{"_id":"582e85ca4f1c1b39298ff8d2","slug":"pv-sindhu-and-ajay-jayaram-advances-to-quarterfinals-of-china-open","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीवी सिंधू और अजय जयराम चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
पीवी सिंधू और अजय जयराम चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 18 Nov 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता पीवी सिंधू और स्टार शटलर अजय जयराम चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। दोनों को कांटे की टक्कर मिली और मैच की नतीजा तीसरे सेट में निकला। फुज्हू में चल रहे इस टूर्नामेंट में 7 लाख डॉलर की ईनामी राशि दांव पर लगी है।
सातवीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने अमेरिका की बीवेन झांग को एक घंटे चले मैच में 18-21, 22-20, 21-17 से हाराया। सिंधू का अगला मुकाबला चीन की ही बिंगजाओ से होगा। इससे पहले दोनों के बीच हुए मुकाबले में सिंधू को हार का मुंह देखना पड़ा था।
पहला सेट गंवाने के बाद सिंधू ने जोरदार वापसी की और दूसरे और तीसरे सेट में जीत दर्ज कर मैच अपने नाम किया। हालांकि दूसरे सेट में 8-0 आगे चल रही सिंधू को 22-20 से बमुश्किल जीत मिली।

अजय जयराम की बड़ी जीत, वर्ल्ड चैंपियन से होगा मुकाबला
अजय जयराम
- फोटो : getty
वहीं अजय जयराम को भी जीत के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जयराम ने 20-22, 21-19, 21-12 से हांगकांग के वी नान को मात दी। तीन बार के डच ओपन विजेता जयराम का अगले मैच में ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता और दो बार के वर्ल्ड चैंपियन चीन के चेन लॉन्ग से होगा।
जयराम दूसरे सेट में 2-6 पिछड़ने के बाद मुकाबले को 9-9 की बराबरी पर ले आए। तीसरे और आखिरी सेट में जयराम ने शुरु से ही बढ़त बनाए रखी और चीनी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
हालांकि भारत के दूसरे पुरुष शटलर एचएस प्रणॉय को चीन के क्याओ बिनोफ के हाथों 17-21, 19-21 से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा।