फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Pulela gopichand appreciates b sai praneeth after he won bronze in world badminton championship

वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद प्रणीत को मिला गुरु गोपीचंद का आशीर्वाद, कही खास बात

Mon, 26 Aug 2019 04:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 26 Aug 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Pulela gopichand appreciates b sai praneeth after he won bronze in world badminton championship
गोपीचंद/प्रणीत - फोटो : social media

36 साल बाद भारत को वर्ल्ड चैंपियनशिप के पुरुष एकल में पदक दिलाने वाले बी साईं प्रणीत ने इतिहास रच दिया है। वे 1983 के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को पदक दिलाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले 83 के वर्ल्ड चैंपियनशिप में दिग्गज प्रकाश पादुकोण ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। वहीं इस बार 27 वर्षीय प्रणीत ने ये उपलब्धि अपने नाम की। 

विज्ञापन


प्रणीत ने कहा 'महान प्रकाश पादुकोण के साथ अपना नाम देखने मेरे लिए गर्व की बात है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले मैंने खुद से वादा किया था कि सेमीफाइनल में पहुंचना है। हालांकि मैं वहां केंतो मोमोता से हार गया। लेकिन इसके बावजूद दुनिया के सामने पोडियम पर खड़े होकर मेडल लेना अद्भुत था।'
विज्ञापन


प्रणीत ने क्वार्टरफाइनल में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट जोनाथन क्रिस्टी को हराया था। 

कांस्य पदक जीतने के बाद प्रणीत ने अपने गुरु पुलेला गोपीचंद के बारे में कहा कि 'सर हर वक्त मेरे साथ थे। जब मैंने मेडल जीता तब उन्होंने मुझे गले लगाया और मेरे साथ फोटो खिंचाई और बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस पल का आनंद लो।  सर ने मुझे और मेहनत करने को कहा है। '
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को इस बार के वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो पदक मिले। पुरुषों के एकल में प्रणीत ने जहां कांस्य पदक जीता वहीं महिलाओं की एकल स्पर्धा में पीवी सिंधु ने गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा जमाया। बता दें कि सिंधु और प्रणीत दोनों ही गोपीचंद की अकादमी में ट्रेनिंग लेते हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed