{"_id":"56ef7c904f1c1be85df14d37","slug":"prannoy-won-swiss-ope","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणय बने स्विस ओपन चैंपियन","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
प्रणय बने स्विस ओपन चैंपियन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए सातवीं वरीयता प्राप्त जर्मनी के मार्क ज्वैबलर को लगातार गेमों में हराकर स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब जीत लिया है।
विज्ञापन
13वीं सीड प्रणय ने फाइनल मुकाबले में ज्वैबलर को 45 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-15 से हराया। 23 वर्षीय प्रणय ने इससे पहले, 2014 में इंडोनेशिया ओपन ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट अपने नाम किया था।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट में प्रणय शानदार लय में दिखे और उन्होंने अपने से ऊंची रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को हराया जिनमें इंग्लैंड के राजीव ओसेफ भी शामिल हैं।
वहीं, महिला एकल में टॉप सीड भारत की साइना नेहवाल को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। साइना को तीसरी सीड वांग यिहान ने 21-11, 21-19 से पराजित किया।
विज्ञापन