{"_id":"6061fb1890b59819b01c252e","slug":"pramod-bhagat-and-manasi-joshi-will-lead-indian-challenge-in-dubai-para-badminton-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत और मानसी दुबई पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की करेंगे अगुवाई","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
भगत और मानसी दुबई पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की करेंगे अगुवाई
Mon, 29 Mar 2021 09:36 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 29 Mar 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Manasi Joshi
- फोटो : अमर उजाला
मौजूदा पुरूष और महिला विश्व चैंपियन प्रमोद भगत और मानसी जोशी तीसरी दुबई पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। मंगलवार से दुबई में शुरू होने वाली इस चैंपियनशिप में भगत और मानसी दोनों एसएल3 खिलाड़ी हैं, जो महाद्वीप के बड़े टूर्नामेंट में 26 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। एसएल3 खिलाड़ियों के एक या दोनों पैरों में समस्या हो सकती है या फिर चलने या दौड़ने में असंतुलन हो सकता है। उन्हें खड़े होकर ही खेलना होता है।
विज्ञापन
टीम में अन्य शीर्ष खिलाड़ियों में दो बार की एशियाई पैरा खेलों की चैंपियन पारूल परमार, 2019 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता सुकांत कदम, मनोज कुमार और कृष्ण नागर के अलावा पलक कोहली शामिल हैं।
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी के बाद एक साल से ज्यादा समय में यह पहला बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट होगा। पिछला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट फरवरी 2020 में पेरू में हुआ था।
विज्ञापन