Tokyo Paralympics: नोएडा के डीएम और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास ने रजत जीतकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने कॉल कर दी बधाई
पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास यतिराज को टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉल कर बधाई दी।
विस्तार
पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास यतिराज ने टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतकर इतिहास रच दिया। सुहास ने पैरालंपिक खेलों के आखिरी दिन पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन के एसएल-4 स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। हालांकि खिताबी मुकाबले में उन्हें फ्रांस के खिलाड़ी लुकास माजुर के हाथों 2-1 से शिकस्त मिली बावजूद इसके वह पदक जीतने वाले देश के पहले आईएएस अधिकारी बने।
सुहास की जीत के बाद देश में हर तरफ जश्न का माहौल है और उन्हें चारों तरफ से बधाई मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। पीएम ने बधाई संदेश में लिखा, 'सेवा और खेल का अद्भुत संगम, सुहास यतिराज ने अपने अपने असाधारण प्रदर्शन के चलते पूरे देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया है। उन्हें बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर बधाई, सुहास को भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
यही नहीं पीएम मोदी मे सुहास को कॉल कर के भी बधाई दी। इस दौरान सुहास ने पीएम की पुरानी बात को याद किया जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों से परिणाम की बजाय अपने खेल पर ध्यान देने के लिए कहा था। पीएम से बात करते वक्त सुहास काफी खुश और उत्साहित नजर आए।
#WATCH PM Modi speaks to Silver medal winner, para-badminton player and Noida DM, Suhas LY and congratulates him. Suhas recalls PM's words before the athletes left for Tokyo, where PM said to focus on their game instead of the results pic.twitter.com/icPiiDIciE
— ANI (@ANI) September 5, 2021
सुहास यतिराज के रजत पदक जीतने पर पत्नी ऋतु सुहास ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'यह बहुत अच्छा खेला गया मैच था, मुझे उन पर गर्व है, यह पिछले छह साल की मेहनत का परिणाम है।'
It was a very well played match. I am very proud of him. It is the pinnacle of hard work of the last six years: Ritu Suhas, wife of Suhas L Yathiraj and ADM Ghaziabad
— ANI UP (@ANINewsUP) September 5, 2021
Noida DM Suhas L Yathiraj has bagged a silver medal in Badminton Men's Singles SL4 at #TokyoParalympics pic.twitter.com/wv6FQYUyXG