फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   P V Sindhu overcame a sluggish start to defeat Bulgaria’s Kaloyana Nalbantova in BWF World Championships

World Championships: सिंधू और प्रणय का बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में जीत से आगाज, अगले दौर में किया प्रवेश

Tue, 26 Aug 2025 06:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 26 Aug 2025 06:55 PM IST
सार

विश्व में 15वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू शुरुआत में थोड़ी संघर्ष करते हुए दिख रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने लय हासिल की। सिंधू ने महिला एकल वर्ग के मुकाबले में 69वीं रैंकिंग की नालबंतोवा को 23-21, 21-6 से हराया।

विज्ञापन
P V Sindhu overcame a sluggish start to defeat Bulgaria’s Kaloyana Nalbantova in BWF World Championships
पीवी सिंधू - फोटो : PTI

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व चैंपियन पीवी सिंधू और एचएस प्रणय ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। सिंधू ने मंगलवार को बुल्गारिया की कालोयाना नालबंतोवा को सीधे गेम में हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। विश्व में 15वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू शुरुआत में थोड़ी संघर्ष करते हुए दिख रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने लय हासिल की। वहीं, पुरुष एकल वर्ग में प्रणय ने फिनलैंड के जोकिम ओल्डॉर्फ को हराया।

विज्ञापन

सिंधू ने शुरुआत में किया संघर्ष
सिंधू ने महिला एकल वर्ग के मुकाबले में 69वीं रैंकिंग की नालबंतोवा को 23-21, 21-6 से हराया। भारत की इस 30 वर्षीय खिलाड़ी को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा और उन्होंने कुछ गलतियां की जिसके कारण एक समय वह 0-4 से पीछे चल रही थी। नालबंतोवा ने दबाव बनाए रखते हुए 9-5 की बढ़त बना ली थी और इंटरवल तक वह 11-7 से आगे थी। ब्रेक के बाद सिंधू ने अपनी लय पकड़ी और अपने पसंदीदा क्रॉस-कोर्ट विनर सहित कई स्मैश लगाकर स्कोर 12-12 से बराबर कर दिया। बुल्गारियाई खिलाड़ी की दो गलतियों ने सिंधू को 14-12 की बढ़त दिला दी, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के बीच अंक की अदला-बदली के कारण बढ़त में उतार-चढ़ाव आता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालबंतोवा के पास 19-20 के स्कोर पर एक गेम प्वाइंट था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाईं। बुल्गारिया की खिलाड़ी को एक और गेम प्वाइंट मिला लेकिन वह इसे भुनाने में भी नाकाम रही। सिंधू ने इसके बाद पहले गेम प्वाइंट पर ही गेम अपने नाम कर दिया। सिंधू में दूसरे गेम में अच्छी शुरुआत की और जल्द ही 5-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद नालबंतोवा ने अंतर को 5-6 कर दिया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी इंटरवल तक छह अंक से आगे थी। इसके बाद यह मैच एकतरफा हो गया क्योंकि सिंधू ने अपनी बढ़त 17-5 कर ली। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद 15 मैच प्वाइंट हासिल किए और दूसरे को भुनाकर मैच अपने नाम कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद 15 मैच प्वाइंट हासिल किए और दूसरे को भुनाकर मैच अपने नाम कर दिया। सिंधू का अगला मुकाबला थाईलैंड की करुपाथेवन लेटशाना से होगा। 

पुरुषों के वर्ग में विश्व में 34वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने 47 मिनट तक चले मुकाबले में ओल्डॉर्फ को 21-18, 21-15 से हराया। प्रणय का सामना दूसरे वरीय एंडर्स एंटोनसेन से हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed