फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   P V Sindhu and H S Prannoy will lead India campaign at Malaysia Masters Super 500 tournament preview

Malaysia Masters: मलेशिया मास्टर्स में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे सिंधू-प्रणय, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

Mon, 19 May 2025 04:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 19 May 2025 04:52 PM IST
सार

सिंधू और प्रणय दोनों ही लय हासिल करने की जुगत में होंगे। विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज सिंधू अपने अभियान की शुरुआत जापान की नात्सुकी निदाइरा के खिलाफ करेंगी जो विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
P V Sindhu and H S Prannoy will lead India campaign at Malaysia Masters Super 500 tournament preview
पीवी सिंधू - फोटो : PTI

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और एचएस प्रणय मंगलवार से शुरू हो रहे मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। इन दोनों स्टार खिलाड़ियों से इस टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म और फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। सिंधू और प्रणय ने सुदीरमन कप में इंडोनेशिया और डेनमार्क के खिलाफ अपने-अपने मुकाबले गंवाए थे। 
विज्ञापन

लय हासिल करने की कोशिश में सिंधू और प्रणय 
सिंधू और प्रणय दोनों ही लय हासिल करने की जुगत में होंगे। विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज सिंधू अपने अभियान की शुरुआत जापान की नात्सुकी निदाइरा के खिलाफ करेंगी जो विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर हैं। विश्व रैंकिंग में 35वें स्थान पर खिसक चुके प्रणय को पहले दौर में जापान के पांचवें वरीय केंतो निशिमोतो की कड़ी चुनौती का सामना करना है। महिला एकल में 2024 हाइलो ओपन की उपविजेता मालविका बंसोड़ चीनी ताइपे की चियू पिन-चियान से भिड़ेंगी जबकि ताइपे ओपन सुपर 300 के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली उन्नति हुड्डा का सामना भी चीनी ताइपे की ही लिन शियांग टी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुसुमा के खिलाफ अभियान शुरू करेंगी आकर्षी
आकर्षी कश्यप को इंडोनेशिया की आठवीं वरीय पुत्री कुसुमा वरदानी के खिलाफ अपना अभियान शुरू करना है। पुरुष एकल में 2023 ओडिशा मास्टर्स और 2024 गुवाहाटी मास्टर्स के चैंपियन सतीश करुणाकरण डेनमार्क के शीर्ष वरीय एंडर्स एंटोनसन से भिड़ेंगे। विश्व जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता आयुष शेट्टी का सामना कनाडा के ब्रायन यैंग से होगा जबकि प्रियांशु राजावत सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेंगे।
विज्ञापन

क्वालिफायर में किदांबी श्रीकांत, एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम और थारुण मन्नेपल्ली पुरुष एकल मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि अनमोल खरब और तस्नीम मीर महिला वर्ग में क्वालिफाई करने के इरादे से उतरेंगे। क्वालीफिकेशन दौर में भाग लेने वाले अन्य भारतीयों में मोहित जगलान और लक्षिता जगलान तथा शिवम शर्मा और पूर्विशा एस राम की जोड़ी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed