{"_id":"69f9cb7cda5703653409438e","slug":"no-one-really-cares-satwik-chirag-cryptic-post-goes-viral-after-thomas-cup-medal-win-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Satwik-Chirag: थॉमस कप में पदक मिलने के बाद भी सन्नाटा! सात्विक-चिराग हुए नाराज, बोले- किसी को फर्क नहीं पड़ता","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Satwik-Chirag: थॉमस कप में पदक मिलने के बाद भी सन्नाटा! सात्विक-चिराग हुए नाराज, बोले- किसी को फर्क नहीं पड़ता
Tue, 05 May 2026 04:20 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 05 May 2026 04:20 PM IST
सार
भारत के स्टार बैडमिंटन जोड़ीदार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का इंस्टाग्राम पोस्ट थॉमस कप 2026 में कांस्य पदक जीतने के बाद वायरल हो गया। दोनों ने इशारों में निराशा जताई कि टीम की उपलब्धि को देश में ज्यादा ध्यान नहीं मिला।
विज्ञापन
सात्विक-चिराग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। थॉमस कप 2026 में भारत को कांस्य पदक दिलाने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। पोस्ट में भारतीय टीम की दो तस्वीरें थीं। एक टूर्नामेंट के लिए डेनमार्क रवाना होते समय और दूसरी वापसी के बाद की। लेकिन तस्वीरों से ज्यादा चर्चा नीचे लिखे मैसेज की हो रही है।
विज्ञापन
'किसी को परवाह नहीं...'
सात्विक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'अब घर वापस आ गए हैं। हमेशा की तरह किसी को नहीं पता कि पिछले दो हफ्तों में क्या हुआ, और ऐसा लगता है कि किसी को सच में इसकी परवाह भी नहीं है।' इस पोस्ट को चिराग शेट्टी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। हालांकि दोनों खिलाड़ियों ने साफ तौर पर किसी संस्था या व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस ने इसे टीम को मिले फीके स्वागत और कम पहचान से जोड़कर देखा।

फैंस ने जताई नाराजगी
पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस ने निराशा जताई। लोगों का कहना था कि देश के लिए पदक जीतकर लौटने वाले खिलाड़ियों का स्वागत ज्यादा सम्मानजनक होना चाहिए था। कुछ यूजर्स ने लिखा कि क्रिकेट के मुकाबले बैडमिंटन जैसे खेलों की उपलब्धियों को उतनी चर्चा नहीं मिलती, जबकि खिलाड़ी लगातार देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

भारत का शानदार थॉमस कप अभियान
भारत ने थॉमस कप 2026 में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। यह पुरुष टीम का सिर्फ दूसरा पदक था और 2022 के स्वर्ण पदक के बाद पहला पोडियम फिनिश रहा। भारत की ओर से सात्विक-चिराग, लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम सेमीफाइनल तक पहुंची, जहां उसे फ्रांस से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

चोट ने बिगाड़ा समीकरण
सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को बड़ा झटका तब लगा, जब लक्ष्य सेन चोट के कारण नहीं खेल सके। उन्हें चीनी ताइपे के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। इसके अलावा सात्विक-चिराग भी मुकाबले में नहीं उतर सके, जिसका फायदा फ्रांस को मिला और उसने सभी तीन सिंगल्स मैच जीत लिए।

फिर उठे सम्मान के सवाल
इस वायरल पोस्ट ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में गैर-क्रिकेट खेलों के खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के अनुसार सम्मान और पहचान मिलती है या नहीं। सात्विक और चिराग की यह नाराजगी सिर्फ एक पोस्ट नहीं, बल्कि उन खिलाड़ियों की भावना मानी जा रही है जो लगातार मेहनत कर देश के लिए पदक जीतते हैं।