सिंधु की एतिहासिक जीत पर लगा बधाइयों का तांता, राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री ने भी दी शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीवी सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार गोल्ड जीतकर भारतीय बैडमिंटन का नया इतिहास लिखा। स्विट्ज़रलैंड के बसेल में खेले गए महिला एकल के फाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन, जापान की नोजोमी ओकुहारा को मात्र 38 मिनट में ही हराकर सिंधु वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय बन गई।
मात्र 24 साल की उम्र में सिंधु ने अपना पांचवां वर्ल्ड चैंपियनशिप का मेडल जीता। पद्मश्री और खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित सिंधु ने अपनी जीत को मां को समर्पित किया।
सिंधु की इस एतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री से राष्ट्रपति तक ने भी बधाई दी, वहीं उनकी मां ने भी खुशी जाहिर की। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं सभी की बधाइयों पर।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा प्रेरणादायक
The stupendously talented @Pvsindhu1 makes India proud again!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 25, 2019
Congratulations to her for winning the Gold at the BWF World Championships. The passion and dedication with which she’s pursued badminton is inspiring.
PV Sindhu’s success will inspire generations of players.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा गर्व का क्षण
BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने के लिए @pvsindhu1 को बधाई। यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 25, 2019
बैडमिंटन कोर्ट पर आपके जादुई प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और दृढ़ता से लाखों लोग रोमांचित और प्रेरित होते हैं। विश्व चैम्पियन! भविष्य के सभी मुकाबलों के लिए मेरी शुभकामनाएँ — राष्ट्रपति कोविन्द
खेल मंत्री रिजिजू ने देश की तरफ से दी बधाई
Spoke to @Pvsindhu1 and extended congratulations on behalf of the people of India for her historic win🥇 Also spoke to coach P. Gopichand and appreciated his efforts for this historic win of PV Sindhu and Bronze medal of @saiprneeth92 https://t.co/JDi7RkyMWv
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 25, 2019
मां ने कहा इंतजार पूरा हुआ
#WATCH P. Vijaya, mother of #PVSindhu in Hyderabad: We are very happy, we were waiting for that gold medal. #Telangana pic.twitter.com/v9GNBEp8tt
— ANI (@ANI) August 25, 2019
Hyderabad: Family of PV Sindhu celebrates after she became the first Indian to win BWF World Championships gold medal in Basel, Switzerland. #Telangana pic.twitter.com/TgqAY9e3ea
— ANI (@ANI) August 25, 2019