फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Malyasia Open: Water leaked from roof, Indian star HS Prannoy match stopped midway, Video

Malaysia Open Video: छत से पानी टपकने के कारण प्रणय का मैच रुका, आयोजकों ने की तौलिये से कोर्ट सुखाने की कोशिश

Wed, 08 Jan 2025 08:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Jan 2025 08:40 AM IST
सार

प्रणय ने कोर्ट के बाएं हिस्से में पानी गिरने के बाद चेयर अंपायर के समक्ष यह मुद्दा उठाया। आयोजकों ने उस क्षेत्र का निरीक्षण किया जिसके कारण मैच स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
Malyasia Open: Water leaked from roof, Indian star HS Prannoy match stopped midway, Video
प्रणय के मैच को बीच में रोका गया - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत के एचएस प्रणय को सत्र के पहले मलेशिया सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में निराशाजनक शुरुआत का सामना करना पड़ा जब मंगलवार को यहां आशियाटा एरिना में छत से पानी टपकने के कारण कनाडा के ब्रायन यैंग के खिलाफ उनका मैच बीच में ही रोकना पड़ा। पेरिस ओलंपिक के बाद वापसी कर रहे प्रणय जब करीब 25 मिनट के खेल के बाद मुकाबले में 21-12, 6-3 से आगे चल रहे थे तब छत से बारिश का पानी रिसने लगा और कोर्ट तीन पर खेल रोकना पड़ा।
विज्ञापन

पानी टपकने से दो बार रोका गया मैच
एक घंटे से अधिक विलंब के बाद शाम लगभग सवा चार बजे मुकाबला दोबारा शुरू हुआ, लेकिन इसे दोबारा रोकना पड़ा क्योंकि पानी फिर टपकने लगा। ब्रायन जब दूसरे गेम में 11-9 से आगे थे तब अधिकारियों ने मुकाबले को स्थगित करने का फैसला किया जो अब बुधवार को 21-12, 9-11 के स्कोर से आगे शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच बुधवार तक के लिए स्थगित
प्रणय के साथ मौजूद भारतीय कोच आरएमवी गुरुसाईदत्त ने कहा, 'प्रणय का मैच स्थगित कर दिया गया है। वह बुधवार को उसी स्कोर से मुकाबले को आगे शुरू करेगा। अन्य मुकाबलों को लेकर बाद में फैसला किया जाएगा।' प्रणय ने कोर्ट के बाएं हिस्से में पानी गिरने के बाद चेयर अंपायर के समक्ष यह मुद्दा उठाया। आयोजकों ने उस क्षेत्र का निरीक्षण किया जिसके कारण मैच स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

कोर्ट सुखाने के लिए तौलिये का इस्तेमाल
कोर्ट दो पर भी इसी कारण से मैच रोक दिए गए जबकि कोर्ट एक पर मुकाबले जारी रहे। अजीबोगरीब दृश्यों में आयोजकों को कोर्ट को सुखाने के लिए सफेद तौलिये का इस्तेमाल करते देखा गया। इससे पहले भारत की त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी ने थाईलैंड की ओर्निचा जोंगसाथापोर्नपार्न और सुकिता सुवाचाई को सीधे गेम में हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

अन्य मुकाबले
छठी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने केवल 30 मिनट में 21-10, 21-10 से जीत हासिल कर अंतिम 16 में जगह पक्की की। लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट में अपनी सफलता से उत्साहित त्रीसा और गायत्री को गैरवरीय थाई जोड़ी से खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा। भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में कुछ समय में ही 17-8 की बढ़त बना ली और फिर यह गेम अपने नाम करने में देर नहीं लगाई। त्रीसा और गायत्री को दूसरे गेम के शुरू में थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। शुरू में एक समय स्कोर 8–8 से बराबरी पर था लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करके यह गेम और मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed