{"_id":"617aee4a64af0a78d321bb4f","slug":"lt-governor-manoj-sinha-congratulates-bandipora-girl-tajamul-islam-for-winning-gold-medal-in-world-kickboxing-championship-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Kickboxing Championship: जम्मू-कश्मीर की तजामुल इस्लाम ने मिस्र में गोल्ड जीतकर लहराया तिरंगा, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी बधाई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
World Kickboxing Championship: जम्मू-कश्मीर की तजामुल इस्लाम ने मिस्र में गोल्ड जीतकर लहराया तिरंगा, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी बधाई
Fri, 29 Oct 2021 12:09 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:09 AM IST
सार
वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा की स्टार खिलाड़ी तजामुल इस्लाम ने दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन
तजामुल इस्लाम
- फोटो : twitter@OfficeOfLGJandK
विस्तार
मिस्र में खेले गए वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने यहां कुल 26 पदक (11 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य) जीते। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा की स्टार खिलाड़ी तजामुल इस्लाम ने दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले 2016 में इटली में भी तजामुल ने विश्व चैंपियनशिप जीती थी।
विज्ञापन
तजामुल की इस खास उपलब्धि पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बधाई दी। सिन्हा ने तजामुल की तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, 'बांदीपोरा की तजामुल इस्लाम को विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में स्वर्ण पदक जीतकर काहिरा मिस्र में इतिहास रचने के लिए बहुत-बहुत बधाई। हमारी युवा किकबॉक्सिंग चैंपियन ने पिछले कुछ वर्षों में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।'
विज्ञापन
Many congratulations to Tajamul Islam of Bandipora for scripting history in Cairo Egypt by winning the Gold medal at the World Kickboxing Championship 2021. Our young kickboxing champion has done exceptionally well over the years. pic.twitter.com/8dG5NCYKOq
विज्ञापन विज्ञापन— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) October 28, 2021