फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   live scores and updates of PV Sindhu vs nozomi okuhara in bwf world badminton championships 2019

'स्वर्णिम' सिंधु ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं

Mon, 26 Aug 2019 04:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 26 Aug 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
live scores and updates of PV Sindhu vs nozomi okuhara in bwf world badminton championships 2019
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की स्टार खिलाड़ी और ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने रचा इतिहास। 24 वर्षीय सिंधु वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


स्विट्जर्लैंड के बसेल में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सिंधु ने अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे सेटों में 21-7, 21-7 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधु ने इसी के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप का अपना पांचवां मेडल भी जीता। सिंधु लगातार तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप का फाइनल खेल रही थीं। उन्हें पिछले दोनों बार के फाइनल में रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। लेकिन इस बाद सिंधु ने 2017 की वर्ल्ड चैंपियन नोकोमी ओकुहारा पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा और एकतरफा मुकाबले में रौंद दिया। 

सिंधु ने इससे पहले 2013 और 2014 में कांस्य पदक और 2017 और 2018 में रजत पदक जीता था। लेकिन वो पिछले दो बार से स्वर्ण पदक से चूक जा रही थीं। 

मगर इस बार उन्होंने पूरी तैयारी के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में कदम रखा और क्वार्टरफाइनल में जहां पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ताई जू यिंग को हराया वहीं सेमीफाइनल में मात्र 40 मिनट में अपनी चीनी प्रतिद्वंदी शेन यू फेई को हराया था। 

अब पीवी सिंधु भारत के बैडमिंटन इतिहास की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं जिसने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। 

सिंधु बनाम ओकुहारा लाइव ब्लॉग

सिंधु ने टॉस जीतकर पहले सर्व करने का फैसला किया है

दूसरा सेट

दूसरा सेट भी सिंधु ने 21-7 से जीता
19-7 से सिंधु आगे, इतिहास रचने के करीब
सिंधु 12-4 से ओकुहारा से आगे
दूसरे सेट में भी सिंधु 2-1 से आगे 

पहला सेट:

सिंधु ने 21-7 से पहला सेट अपने नाम किया
16 मिनट में सिंधु ने पहला सेट जीता
पहले सेट में ओकुहारा पर भारी सिंधु, 15-2 से आगे 
सिंधु 11-2 से ओकुहारा से आगे
6 मिनट के खेल के बाद सिंधु की बड़ी बढ़त
10 गेम के बाद सिंधु 8-2 से ओकुहारा से आगे
सिंधु की जोरदार शुरुआत, पहले सेट में 4-1 से आगे
22 शॉट की रैली के साथ सिंधु ने पहला अंक हासिल किया


महिला एकल के फाइनल में भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु की एक बार फिर से जापानी स्टार नोजोमी ओकुहारा से भिड़ंत। सिंधु लगातार तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली खिलाड़ी बनीं हैं। हालांकि इस बार सिंधु ओकुहारा से पुराना हिसाब बराबर करने के लिए उतरेंगी और साथ ही फाइनल में हार के क्रम को तोड़ते हुए पहली बार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचना चाहेंगी।

सिंधु ने इस बार के टूर्नामेंट में क्वार्टरफाइनल में जहां पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को हराया था वहीं सेमीफाइनल में उन्होंने चीनी खिलाड़ी शेन यू फेई को मात्र 40 मिनट में ही हराकर बाहर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed