फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Lakshya Sen: Sen sets target for Olympics, will make place in top 10 by April

Lakshya Sen: ओलंपिक के लिए सेन ने तय किया लक्ष्य, अप्रैल तक शीर्ष 10 में जगह बनाएंगे

Sat, 06 Jan 2024 10:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 10:46 PM IST
सार

सेन ने क्वालालंपुर के लिए रवाना होने से पहले कहा, ‘ओलंपिक में स्थान सुरक्षित करने के लिए मुझे अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी और एक बार ऐसा हो जाने के बाद क्वालिफिकेशन कोई समस्या नहीं होगी।

विज्ञापन
Lakshya Sen: Sen sets target for Olympics, will make place in top 10 by April
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को उम्मीद है कि पिछले सत्र के खत्म होने के बाद अपने खेल की विविधताओं पर की गई मेहनत कारगर होगी और वह ओलंपिक (पेरिस 2024) क्वालिफिकेशन हासिल करने में सफल रहेंगे। अल्मोड़ा का 22 वर्षीय खिलाड़ी ओलंपिक खेलों की क्वालिफिकेशन रैंकिंग में 17वें स्थान पर है। पेरिस खेलों में जगह बनाने के लिए उन्हें अप्रैल के अंत तक शीर्ष 16 में रहना होगा। 
विज्ञापन


सेन ने क्वालालंपुर के लिए रवाना होने से पहले कहा, ‘ओलंपिक में स्थान सुरक्षित करने के लिए मुझे अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी और एक बार ऐसा हो जाने के बाद क्वालिफिकेशन कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘ मेरे लिए अभी मुख्य चिंता अप्रैल तक अगले कुछ महीनों में टूर्नामेंट में आखिरी चरणों तक पहुंचने की है। उसके बाद रैंकिंग की बारी आएगी। अभी मैं क्वालिफिकेशन रैंकिंग में सहज स्थिति में नहीं हूं। मैं अपनी रैंकिंग में सुधार करना चाहूंगा और क्वालिफिकेशन के अंत तक शीर्ष-10 में रहना पसंद करूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed