फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Lakshya, Malvika to lead Indian team at Badminton Asia Team Championships

Badminton Asia Team Championships: लक्ष्य और मालविका करेंगे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व, टीम में अच्छी फॉर्म वाले खिलाड़ियों को मिला मौका

Sat, 29 Jan 2022 03:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 03:16 PM IST
सार

एशिया टीम चैंपियनशिप की टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनका हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा है। महिलाओं में मालविका और पुरुषों में लक्ष्य सेन को टीम की कमान दी गई है। 

 

विज्ञापन
Lakshya, Malvika to lead Indian team at Badminton Asia Team Championships
लक्ष्य सेन और मालविका बंसोड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बैडमिंटन संघ एशिया टीम चैंपियनशिप के लिए एक नई टीम की घोषणा की है। इस टीम का चयन करते समय बीएआई ने पिछले महीने चेन्नई और हैदराबाद में खेले गए दो अखिल भारतीय रैंकिंग टूर्नामेंटों के प्रदर्शन को महत्व दिया है। इन दोनों टूर्नामेंट में जिन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए थे, उन्हें ही टीम में जगह दी गई है। महिलाओं में मालविका और पुरुषों में लक्ष्य सेन को टीम की कमान दी गई है। 
विज्ञापन


भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव अजय सिंघानिया ने कहा "हम कुछ समय के लिए घरेलू टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन कर रहे हैं। हालांकि बैडमिंटन रैंकिंग में शीर्ष-25 में शामिल खिलाड़ियों को सीधे टीम में जगह मिलेगी। हालांकि अधिकांश वरिष्ठ खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित और चोटिल होने के बाद हमारे पास बेंच स्ट्रेंथ के मौका देने का एक अच्छा अवसर है। युवा खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़नी चाहिए। 
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता का पिछला संस्करण फिलीपींस के मनीला में हुआ था, जहां पुरुषों की टीम ने कांस्य पदक जीता था, जबकि महिला टीम कोरोना महामारी के कारण प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुई थी। इस समय अधिकांश खिलाड़ी यात्रा करने के लिए तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष युगल की कमान रवि कृष्ण और उदयकुमार के पास
पुरुष युगल वर्ग की अगुवाई केरल के पीएस रवि कृष्ण और उदयकुमार शंकरप्रसाद करेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों ने इंडिया ओपन में ओंग यू सिन और टीओ ई यी की अनुभवी मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। अनुभवी आरती सारा सुनील और रिजा महरीन के साथ सिमरन सिंघी और खुशी गुप्ता की जोड़ी महिला युगल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। 

टीमें इस प्रकार हैं 

पुरुष एकल: लक्ष्य सेन, मिथुन मंजूनाथ, किरण जॉर्ज, रघु एम 
पुरुष युगल: पीएस रवि कृष्ण/उदय कुमार शंकर प्रसाद, अम्सकरुनन हरिहरन/रुबन कुमार, डिंगकू सिंह कोंथौजम/मंजीत सिंह ख्वैराकपम।
महिला एकल: मालविका बंसोड़, आकर्षी कश्यप, अश्मिता चालिहा, तारा शाह 
महिला युगल: सिमरन सिंघी / खुशी गुप्ता, वी नीला / अरुबाला, आरती सारा सुनील / रिजा महरीन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed