फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Korea Open Satwik-Chirag in final after defeating former world champion Chinese pair close to third title

Korea Open: पूर्व विश्व चैंपियन चीनी जोड़ी को हराकर सात्विक-चिराग फाइनल में, इस साल तीसरे खिताब के करीब

Sat, 22 Jul 2023 10:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 22 Jul 2023 10:24 PM IST
सार

सात्विक और चिराग ने इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब जीते हैं। फाइनल में उनके सामने इंडोनेशिया के शीर्ष वरीय फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो या कोरिया के कांग मिन ह्युक और सियो सेउंग जे की चुनौती होगी।

विज्ञापन
Korea Open Satwik-Chirag in final after defeating former world champion Chinese pair close to third title
सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ने शनिवार को कोरिया के येओसु में कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। दोनों ने 2021 की विश्व चैंपियन जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग पर सीधे गेम में रोमांचक जीत हासिल की। दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने जिन्नम स्टेडियम में 40 मिनट तक चले मुकाबले में चीन की जोड़ी पर 21-15, 24-22 से जीत दर्ज की। केंग और चांग की जोड़ी के खिलाफ लगातार दो हार के बाद सात्विक और चिराग की यह पहली जीत थी।
विज्ञापन


सात्विक और चिराग ने इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब जीते हैं। फाइनल में उनके सामने इंडोनेशिया के शीर्ष वरीय फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो या कोरिया के कांग मिन ह्युक और सियो सेउंग जे की चुनौती होगी।
विज्ञापन


लगातार दूसरा खिताब जीतने का मौका
दुनिया में दूसरे नंबर की चीनी जोड़ी लियांग और वांग ने इस साल थाईलैंड और इंडिया ओपन जीते थे। चीन की जोड़ी भारतीय जोड़ी के खिलाफ जीत हार के 2-0 के रिकॉर्ड के साथ मुकाबले में उतरी थी। भारतीय जोड़ी ने हालांकि इस बार अपनी योजना को शानदार तरीके से अंजाम दिया। जून में अपने पिछले टूर्नामेंट इंडोनेशिया ओपन को जीतने वाली भारतीय जोड़ी के पास अब लगातार दो खिताब हासिल करने का मौका होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम अपना 100 प्रतिशत देने उतरे: चिराग शेट्टी
चिराग शेट्टी ने मैच के बाद कहा, ''एक और फाइनल खेलना अच्छा है। सिंगापुर ओपन में पहले दौर में बाहर हो जाने के बाद हमने सोचा था कि हम अपना 100 प्रतिशत देंगे। हार-जीत खेल का हिस्सा है लेकिन हम इस मलाल के साथ मैदान से नहीं लौटना चाहते कि हमने अपना पूरा प्रयास नहीं किया।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed