{"_id":"64bc09c186718f33ba0f8234","slug":"korea-open-satwik-chirag-in-final-after-defeating-former-world-champion-chinese-pair-close-to-third-title-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korea Open: पूर्व विश्व चैंपियन चीनी जोड़ी को हराकर सात्विक-चिराग फाइनल में, इस साल तीसरे खिताब के करीब","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Korea Open: पूर्व विश्व चैंपियन चीनी जोड़ी को हराकर सात्विक-चिराग फाइनल में, इस साल तीसरे खिताब के करीब
Sat, 22 Jul 2023 10:24 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:24 PM IST
सार
सात्विक और चिराग ने इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब जीते हैं। फाइनल में उनके सामने इंडोनेशिया के शीर्ष वरीय फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो या कोरिया के कांग मिन ह्युक और सियो सेउंग जे की चुनौती होगी।
विज्ञापन
सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ने शनिवार को कोरिया के येओसु में कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। दोनों ने 2021 की विश्व चैंपियन जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग पर सीधे गेम में रोमांचक जीत हासिल की। दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने जिन्नम स्टेडियम में 40 मिनट तक चले मुकाबले में चीन की जोड़ी पर 21-15, 24-22 से जीत दर्ज की। केंग और चांग की जोड़ी के खिलाफ लगातार दो हार के बाद सात्विक और चिराग की यह पहली जीत थी।
सात्विक और चिराग ने इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब जीते हैं। फाइनल में उनके सामने इंडोनेशिया के शीर्ष वरीय फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो या कोरिया के कांग मिन ह्युक और सियो सेउंग जे की चुनौती होगी।
लगातार दूसरा खिताब जीतने का मौका
दुनिया में दूसरे नंबर की चीनी जोड़ी लियांग और वांग ने इस साल थाईलैंड और इंडिया ओपन जीते थे। चीन की जोड़ी भारतीय जोड़ी के खिलाफ जीत हार के 2-0 के रिकॉर्ड के साथ मुकाबले में उतरी थी। भारतीय जोड़ी ने हालांकि इस बार अपनी योजना को शानदार तरीके से अंजाम दिया। जून में अपने पिछले टूर्नामेंट इंडोनेशिया ओपन को जीतने वाली भारतीय जोड़ी के पास अब लगातार दो खिताब हासिल करने का मौका होगा।
विज्ञापन
हम अपना 100 प्रतिशत देने उतरे: चिराग शेट्टी
चिराग शेट्टी ने मैच के बाद कहा, ''एक और फाइनल खेलना अच्छा है। सिंगापुर ओपन में पहले दौर में बाहर हो जाने के बाद हमने सोचा था कि हम अपना 100 प्रतिशत देंगे। हार-जीत खेल का हिस्सा है लेकिन हम इस मलाल के साथ मैदान से नहीं लौटना चाहते कि हमने अपना पूरा प्रयास नहीं किया।''