फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kidambi Srikanth entered men's singles semifinals of the Malaysia Masters Dhruv-Tanisha bows out match results

Malaysia Masters: किदांबी श्रीकांत मलयेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे, कपिला-क्रास्टो की जोड़ी हारी

Fri, 23 May 2025 04:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 23 May 2025 04:52 PM IST
सार

65वीं रैंकिंग पर काबिज श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल में दुनिया के 18वें नंबर के पोपोव को कड़ी टक्कर देते हुए एक घंटे 14 मिनट में 24-22, 17-21, 22-20 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
Kidambi Srikanth entered men's singles semifinals of the Malaysia Masters Dhruv-Tanisha bows out match results
किदांबी श्रीकांत - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का शानदार प्रदर्शन जारी है और उन्होंने मलयेशिया मास्टर्स में पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्रीकांत ने अपने से ऊंची रैंकिंग के फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव पर तीन गेम में जीत दर्ज कर अंतिम चार का टिकट कटाया। 65वीं रैंकिंग पर काबिज श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल में दुनिया के 18वें नंबर के पोपोव को कड़ी टक्कर देते हुए एक घंटे 14 मिनट में 24-22, 17-21, 22-20 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

टनाका से होगा सामना 
श्रीकांत का सामना अब सेमीफाइनल में जापान के युशी टनाका से होगा। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत एक साल में पहली बार किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल पहुंचे हैं। श्रीकांत विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता हैं और अब उनके सामने टनाका की कड़ी चुनौती होगी। टनाका ने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में टोमा जूनियर के भाई क्रिस्टो पोपोव को 21-18, 16-21, 21-6 से पराजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिला-क्रास्टो को मिली हार 
पुरुष एकल का दूसरा सेमीफाइनल जापान के चौथे वरीय कोडाई नारोका और चीन के दूसरे वरीय लि शि फेंग के बीच खेला जाएगा। ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई जिससे श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय बचे हैं। कपिला और क्रास्टो ने चीन के शीर्ष वरीय जियांग झेन बांग और वेई या जिन की जोड़ी को पहले गेम में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन लय गंवा बैठे और 35 मिनट तक चले मुकाबले में 22-24, 13-21 से हारकर बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed