फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kidambi Srikanth chases golden dream at Gold Coast

'पदक जीतना नंबर वन बनने से ज्यादा अहम'

Fri, 23 Mar 2018 09:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
Kidambi Srikanth chases golden dream at Gold Coast
किदांबी श्रीकांत - फोटो : SELF

भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत का चार साल पहले बुखार के कारण राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका था। पिछले सीजन में शानदार सफलता के बाद अब श्रीकांत पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में उतरेंगे और उनकी हसरत स्वर्ण पदक जीतने की है। 

विज्ञापन


ग्लासगो में हुए पिछले खेलों से पहले श्रीकांत को अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। वह गोपीचंद अकादमी के बाथरूम में अचेत पाए गए थे और बाद में जांच में दिमागी बुखार से पीड़ित पाए गए। वह लगभग एक हफ्ते तक गहन चिकित्सा कक्ष में रहे थे। अब वह पुरानी बात हो गई है।
विज्ञापन


 पिछले साल चार सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले श्रीकांत के झोली में तमाम पुरस्कार आए हैं जिनमें पद्मश्री भी शामिल है। राष्ट्रमंडल खेलों में वह स्वर्ण पदक के दावेदारों में शामिल हैं। श्रीकांत ने कहा कि मानसिक रूप से अब वह पहले से ज्यादा मजबूत हैं। निश्चित रूप से पदक जीतना मेरा लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार पारूपल्ली कश्यप ने 32 साल बाद भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। श्रीकांत ने कहा कि पिछले बार हमने अच्छे पदक जीते थे और इस बार पहले से बेहतर खेल रहे हैं। ऐसे में हमारे और पदक जीतने की संभावना है। राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतना मेरे लिए दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी बनने से बेहतर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed