{"_id":"5b67d4294f1c1b66428b634b","slug":"kento-momota-first-japanese-man-to-win-world-badminton-champianship-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व बैडमिंटन चैंपियनिशपः शी युकी को हराकर मोमोता बने जापान के पहले विश्व चैंपियन ","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
विश्व बैडमिंटन चैंपियनिशपः शी युकी को हराकर मोमोता बने जापान के पहले विश्व चैंपियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
केंटो मोमोता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंटो मोमोता विश्व बैडमिंटन चैंपियनिशप का खिताब जीतने वाले पहले जापानी पुरुष खिलाड़ी बन गए। 23 वर्षीय मोमोता ने फाइनल मुकाबले में चीन के उदीयमान खिलाड़ी शी युकी को आसानी से 21-11, 21-13 से मात देकर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
मोमोता अपने करियर के शुरू में ही तब विवादों से घिर गए थे जब 2016 में जापानी बैडमिंटन संघ के प्रमुख ने उन्हें अवैध कैसिनो में जाने के लिए एक साल के लिए निलंबित कर दिया था। इस कारण वह रियो ओलंपिक में नहीं खेल पाए थे। मोमोता तब दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी थे। उन्होंने प्रतिबंध के बाद अपने खेल पर काम किया और शानदार वापसी की। अभी वह बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।
विज्ञापन