फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indonesia Super Series: PV Sindhu, Lakshya Sen In Firm Focus As India Eyes good performance; Kidambi Srikanth Not Playing

Indonesia Open 2022: सिंधू-लक्ष्य के साथ भारतीय खिलाड़ियों की नजरें अच्छे प्रदर्शन पर, कल से शुरू हो रहा टूर्नामेंट

Mon, 06 Jun 2022 10:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Jun 2022 10:08 PM IST
सार

थॉमस कप में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों ने पहली बार खिताब अपने नाम किया था। इस जीत से इनका मनोबल काफी ऊंचा होगा। विश्व नंबर 9 खिलाड़ी लक्ष्य को इस टूर्नामेंट में सातवीं वरीयता मिली है और उनका सामना डेनमार्क के हंस क्रिस्टियन सोलबर्ग वेंटिग्युस से होगा।

विज्ञापन
Indonesia Super Series: PV Sindhu, Lakshya Sen In Firm Focus As India Eyes good performance; Kidambi Srikanth Not Playing
इंडोनेशिया ओपन में सिंधु, लक्ष्य हिस्सा लेंगे। वहीं, श्रीकांत नहीं खेलेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थॉमस कप में ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय मंगलवार से शुरू हो रहे इंडोनेशिया ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में एक-दूसरे का सामना कर सकते हैं। वहीं इस सुपर सीरीज 500 स्पर्धा के महिला वर्ग में पी वी सिंधू और साइना नेहवाल से एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें होगी। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी 28 जुलाई से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेल से पहले अपनी लय हासिल करना चाहेंगे।
विज्ञापन

क्रिस्टियन से दो बार मिली है सेन को हार
थॉमस कप में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों ने पहली बार खिताब अपने नाम किया था। इस जीत से इनका मनोबल काफी ऊंचा होगा। विश्व नंबर 9 खिलाड़ी लक्ष्य को इस टूर्नामेंट में सातवीं वरीयता मिली है और उनका सामना डेनमार्क के हंस क्रिस्टियन सोलबर्ग वेंटिग्युस से होगा। हालांकि, क्रिस्टियन के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी ने दो मैच खेले हैं और दोनों में हार मिली है। इस मैच में वह क्रिस्टियन के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को सुधारना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य ड्रॉ में चार भारतीयों को जगह
थॉमस कप के नायक किदांबी श्रीकांत की अनुपस्थिति में मुख्य ड्रॉ में चार भारतीयों खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसमें लक्ष्य-प्रणय के अलावा पारुपल्ली कश्यप और समीर वर्मा हैं। प्रणय के सामने डेनमार्क के खिलाड़ी रासमुस गेमके की चुनौती होगी। भारतीय खिलाड़ी ने थॉमस कप के सेमीफाइनल में गेमके को हराया था। वहीं कश्यप को 37वीं वरीयता मिली है, जिन्हें पहले दौर में जू वेई वांग की चुनौती का सामना करना है।
विज्ञापन

सिंधू की कोशिश जीत पर
साइना नेहवाल और सिंधू महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में भारतीय टीम की तरफ से अगुवाई करेंगी। थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल से बाहर होने वालीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू की कोशिश इस बार आगे बढ़ने की होगी। उनके सामने डेनमार्क की लिने क्रिस्टोफर्सन की चुनौती होगी। वहीं ट्रायल में शामिल नहीं होने से उबर कप से बाहर होने वाली साइना को पहले दौर में डेनमार्क की लिने होजमार्क केजर्सफेल्ड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी।

पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमिथ रेड्डी का स्थानीय खिलाड़ी प्रमुद्धा कुसुमावर्धन और येरेमिया इरिच योचे याकोब रामबिटेन से सामना होगा, जबकि महिला युगल में अश्विना पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को ब्राजील की जेक्लीन लिमा और सामिया लिमा की चुनौती मिलेगी। सिमरन सिंघी और रितिका ठाकुर की दूसरी भारतीय जोड़ी को दक्षिण कोरिया की ली सो ही और शिन शेयुंग चान का सामना करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed