फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indonesia Open Badminton: Satwik-Chirag pair and Prannoy in semifinals, Li Shi Feng beat Srikanth

Indonesia Open Badminton: सात्विक-चिराग की जोड़ी और प्रणय सेमीफाइनल में, ली शी फेंग ने श्रीकांत को हराया

Sat, 17 Jun 2023 09:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 09:20 AM IST
सार

सातवीं वरीयता के सात्विक और चिराग ने इंडोनेशियाई जोड़ी को 41 मिनट में 21-13, 21-13 से पराजित किया। अब भारतीय जोड़ी की टक्कर कोरिया के मिन हयूक कैंग और सियंग जेई सियो और इंडोनेशिया के लियो रोली कैरनेंडो और डेनियल मार्थिन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगी।
 

विज्ञापन
Indonesia Open Badminton: Satwik-Chirag pair and Prannoy in semifinals, Li Shi Feng beat Srikanth
सात्विक और चिराग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शीर्ष वरीय इंडोनेशियाई फजर अलफियान और मोहम्मद रियान अरादियांतो की जोड़ी को हराकर इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 बैडमिंटन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पुरुष एकल में भारत के एच एस प्रणय ने जापान के कोदई नोराका को 21-18, 21-6 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। अब प्रणय की टक्कर डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन और चीनी ताइपे के टिन चिन चोऊ के बीच होने मैच के विजेता से होगा। 
विज्ञापन


किदांबी श्रीकांत को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। सातवीं वरीयता के सात्विक और चिराग ने इंडोनेशियाई जोड़ी को 41 मिनट में 21-13, 21-13 से पराजित किया। अब भारतीय जोड़ी की टक्कर कोरिया के मिन हयूक कैंग और सियंग जेई सियो और इंडोनेशिया के लियो रोली कैरनेंडो और डेनियल मार्थिन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगी।
विज्ञापन


फेंग ने श्रीकांत से हिसाब चुकाया 
विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत को क्वार्टर फाइनल में दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी चीन के ली शी फेंग से एक घंटे और नौ मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 14-21 21-14 12-21 से शिकस्त मिली। इस जीत के साथ ही फेंग ने श्रीकांत से मिली पिछली हार का बदला भी चुकता कर लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच दो मुकाबलों में दोनों ने एक-एक जीत दर्ज की है। विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज श्रीकांत और फेंग दोनों इस स्पर्धा में गैरवरीय है। श्रीकांत ने शुरुआती सेट में 2-0 की बढ़त कायम की लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार कई गलतियां करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के खिलाड़ी ने पहले गेम में ब्रेक के समय 11-7 की बढ़त बना ली। फेंग ने इसके बाद अपनी बढ़त जारी रखी और पहला गेम आसानी से अपने ना किया। दूसरे गेम की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबरी का मुकाबला दिखा लेकिन श्रीकांत जल्द ही अपने पुराना लय हासिल कर ब्रेक तक 11-6 की बढत बना ली। उन्होंने आक्रामक खेल जारी रखते हुए यह गेम जीत लिया। वह हालांकि तीसरे गेम में इस लय को बरकरार नहीं रख सके और फेंग ने 11-6 की बढ़त बना ली। ब्रेक के दौरान चीन के खिलाड़ी को चिकित्सा मदद की जरूरत पड़ी। वह इसके बाद बाएं पैर में पट्टी के साथ कोर्ट में उतरे लेकिन उनके खेल में कोई कमी नहीं आई। फेंग ने तीसरा गेम 21-12 के बड़े अंतर से जीत कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed