फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indonesia Masters: 23 year old Kiran becomes champion, defeats Japan's Takahashi in the final

Indonesia Masters: 23 साल के किरण बने चैंपियन, फाइनल में जापान के ताकाहाशी को हराया

Sun, 10 Sep 2023 09:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 09:35 PM IST
सार

पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन जॉर्ज थॉमस के बेटे किरण ने ओडिशा ओपन और पोलिश ओपन जीता था। वह पिछले साल डेनमार्क मास्टर्स में उपविजेता रहे थे

विज्ञापन
Indonesia Masters: 23 year old Kiran becomes champion, defeats Japan's Takahashi in the final
किरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उभरते हुए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज ने रविवार को यहां पुरुष एकल फाइनल में जापान के कू ताकाहाशी को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स ट्रॉफी को अपने नाम किया। कोच्चि के इस 23 साल के खिलाड़ी ने 56 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में दुनिया के 82वें नंबर के खिलाड़ी ताकाहाशी को 21-19, 22-20 से हराया। 
विज्ञापन


बंगलूरू में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी (पीपीबीए) में ट्रेनिंग करने वाले किरण मैच की शुरुआत में 1-4 से पिछड़ गए थे लेकिन उन्होंने ताकाहाशी से 8-8 से बराबरी की और फिर बढ़त बनाने लगे। उन्होंने 18-15 की बढ़त बनाई लेकिन विरोधी खिलाड़ी ने इस अंतर को 19-20 कर दिया। किरण इसके बाद गेम जीत कर बढ़त बना ली। दूसरे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। स्कोर एक समय 6-6 की बराबरी पर था लेकिन किरण ने 16-11 की बढ़त बना ली। ताकाहाशी ने हार नहीं मानी और स्कोर 19-19 कर दिया किरण इस बीच पहला मैच प्वाइंट भुनाने में नाकाम रहे लेकिन दूसरा मैच प्वाइंट भुना कर उन्होंने मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन जॉर्ज थॉमस के बेटे किरण ने ओडिशा ओपन और पोलिश ओपन जीता था। वह पिछले साल डेनमार्क मास्टर्स में उपविजेता रहे थे। इस साल जनवरी में अपने कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 43वें नंबर पर पहुंचने वाले किरण ने बीते मई-जून में थाईलैंड ओपन में चीन के शीर्ष खिलाड़ियों शी युकी और वेंग होंगयांग को हराकर अपना कौशल दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘यह शानदार जीत है, यह इन अवसरों को भुनाने और लगातार अच्छा खेलने के बारे में है। देश के अन्य खिलाड़ी भी युवा और समान रूप से अच्छे हैं, इसलिए मैं उनसे काफी खुश हूं।’-विमल कुमार, निदेशक प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed