{"_id":"60689093e7864b493b787b9a","slug":"indian-shuttlers-pramod-bhagat-and-s-sukant-kadam-enters-into-the-finals-of-their-categories-in-3rd-dubai-para-badminton","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक दिन: दुबई पैरा बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे प्रमोद भगत और सुकांत कदम","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
ऐतिहासिक दिन: दुबई पैरा बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे प्रमोद भगत और सुकांत कदम
Sat, 03 Apr 2021 09:28 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 03 Apr 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
प्रमोद भगत
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और सुकांत कदम अपनी-अपनी कैटेगरी में दुबई पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। एसएल 3 कैटेगरी में दुनिया के नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद ने मलेशिया के मुहम्मद हुजैरी अब्दुल मालेक को 21-7, 21-17 से करारी शिकस्त दी। इस शानदार जीत के साथ प्रमोद को फाइनल का टिकट मिल गया। इस कैटेगरी के खिताबी मुकाबले में उनका मुकाबला कुमार नितीश से होगा।
विज्ञापन
वहीं पुरुषों के डबल्स सेमीफाइनल में प्रमोद भगत और मनोज सरकार की जोड़ी ने मोहम्मद अरवाज अंसारी और दीप रंजन बिसोई की जोड़ी को मात दी। प्रमोद और मनोज से इस जोड़ी को 21-19, 23-21 से हराया। अब फाइनल में इस जोड़ी का मुकाबला सुकांत कदम और कुमार नितीश से होगा। हालांकि इस दौरान प्रमोद और पाला कोहली की मिक्स डबल जोड़ी को अपनी कैटेगरी में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं एसएल 4 कैटेगरी में सुकांत कदम ने जर्मनी के मार्सेल एडम पर आसान जीत दर्ज की। मैच के दौरान सुकांत ने अपने प्रतिद्वंदी को टिकने नहीं दिया। उन्होंने इस मुकाबले में सीधे सेटों में मार्सेल को 21-11, 21-11 से शिकस्त दी।
विज्ञापन