फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   indian shuttlers are in good form

साइना, प्रणय और समीर का शानदार प्रदर्शन जारी

Thu, 17 Mar 2016 06:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Mar 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
indian shuttlers are in good form

भारतीय शटलर एचएस प्रणय, समीर वर्मा और बी साई प्रणीत का शानदार प्रदर्शन 1,20,00 डॉलर इनामी राशि वाले स्विस ओपन ग्रां प्री बैडमिंटन टूर्नामेंट में जारी है। तीनों पुरुष सिंगल्स स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

विज्ञापन


13वें वरीय प्रणय ने जर्मनी के लार्स शाएंजलर को 21-16, 21-13 से शिकस्त दी। अब उनका सामना 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स रजत पदक विजेता इंग्लैंड के राजीव ओसेफ से होगा।
विज्ञापन


वहीं, समीर ने चौथे वरीय चीन के वांग झेंगमिंग को 21-19, 22-20 से हराया। अब वह थाईलैंड के 16वें वरीय टानोंगसाक साएनसोमबूनसुक से भिड़ेंगे।

प्रणीत ने उज्बेकिस्तान के आर्तयोम सावातयुगिन को 21-7, 21-10 से हराया। 11वें वरीय अजय जयराम को जापान के केनिची टागो से 21-23, 18-21 से शिकस्त मिली।

महिलाओं में दो बार की चैंपियन शीर्ष वरीय साइना नेहवाल और पीवी सिंधू भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने जर्मनी की कारिन शानासे को 21-7, 21-15 से हराया जबकि सिंधू ने आयरलैंड की चोले मैगी को 21-19, 21-10 से मात दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed