{"_id":"5a1a85404f1c1b8e698bdf9f","slug":"indian-shuttler-pv-sindhu-loses-against-tai-tzu-ying-in-hong-kong-super-series-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hong Kong Open: ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु को फाइनल में झेलनी पड़ी शिकस्त","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Hong Kong Open: ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु को फाइनल में झेलनी पड़ी शिकस्त
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
Updated Sun, 26 Nov 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : PTI
भारत की स्टार महिला शटलर और रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु रविवार को हांगकांग ओपन सुपरसीरीज के फाइनल में हार गई। चीनी ताइपे की ताई जू यिंग ने सिंधु को सीधे सेटों में 21-18, 21-18 से मात दी।
मैच में दोनों के बीच काफी रोचक संघर्ष चला, लेकिन कड़ी मेहनत के बावजूद यिंग के सामने सिंधु की एक भी तकनीक काम नहीं आई। हालांकि दूसरे सेट में सिंधु ने एक समय 11-9 से आगे चल रही थीं, लेकिन यिंग ने जोरदार वापसी करते हुए 21-18 से दूसरा गेम भी अपने नाम किया।
सिंधु ने शनिवार को सेमीफाइनल में थाईलैंड की वर्ल्ड नंबर-6 रत्चानोक इंतानोन को मात दी थी। सिंधु ने यह मुकाबला सीधे गेमों में 43 मिनट में 21-17, 21-17 से जीता था। यह लगातार दूसरी बार है, जब सिंधु इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई थीं।
विज्ञापन
ताई जू यिंग और सिंधु के बीच अब तक 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 3 बार सिंधु और 8 बार यिंग जीती हैं। बता दें कि इससे पहले सेमीफाइनल में सिंधु ने जापान की शटलर अकाने यागामुची को भी सीधे गेमों में 21-1 , 21-19 से मात देकर सेमीफाइनल में जीत दर्ज की थी।

Indian shuttler PV Sindhu loses against Tai Tzu Ying in Hong Kong Super Series final
— ANI (@ANI) November 26, 2017