{"_id":"682457487f65a062ce049bfd","slug":"indian-shuttler-lakshya-sen-crashed-out-in-opening-round-of-thailand-open-aakarshi-kashyap-unnati-hooda-won-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Thailand Open: लक्ष्य सेन थाईलैंड ओपन के पहले दौर में हारे, आकर्षी-उन्नति संघर्षपूर्ण जीत के साथ आगे बढ़ीं","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Thailand Open: लक्ष्य सेन थाईलैंड ओपन के पहले दौर में हारे, आकर्षी-उन्नति संघर्षपूर्ण जीत के साथ आगे बढ़ीं
Wed, 14 May 2025 02:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 14 May 2025 02:11 PM IST
सार
लक्ष्य को पुरुष एकल वर्ग में आयरलैंड के नहात नगुयेन के खिलाफ एक घंटा 20 मिनट तक चले तीन गेम के मुकाबले में 18-21, 21-9, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन और ली जी जिया
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को थाईलैंड ओपन के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, आकर्षी कश्यप और उन्नति हुड्डा बुधवार को संघर्षपूर्ण जीत के साथ इस सुपर 500 टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने में सफल रहीं।
विज्ञापन
निर्णायक गेम में हारे लक्ष्य
लक्ष्य को पुरुष एकल वर्ग में आयरलैंड के नहात नगुयेन के खिलाफ एक घंटा 20 मिनट तक चले तीन गेम के मुकाबले में 18-21, 21-9, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। पहले गेम में पिछड़ने के बाद लक्ष्य ने दूसरे गेम में लय हासिल की और आक्रामक रैलियों से प्रभावित किया। हालांकि, नगुयेन ने भी हार नहीं मानी और निर्णायक गेम में 17-13 से आगे हुए और फिर इसे अपने नाम कर लिया। वहीं, प्रियांशु रजावात को भी पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा और वह इंडोनेशिया के अल्वी फरहान के खिलाफ 13-21, 21-17, 16-21 से हार गए।

महिलाओं ने नहीं किया निराश
महिला एक वर्ग में आकर्षी ने जापान की काओरु सुगियामा के खिलाफ रोमांचक मैच में जीत दर्ज की। उन्होंने 21-16, 20-22, 22-20 से यह मुकाबला अपने नाम किया। इस कड़े मुकाबले में आकर्षी ने अंत में जाकर जीत हासिल की। उन्नति को भी अगले दौर में पहुंचने के लिए पसीना बहाना पड़ा। उन्होंने थाईलैंड की थामोनवान निथितिकराई को 21-14, 18-21, 23-21 से हराया। हालांकि, रक्षिता श्रीसंतोष रामराज का सफर थम गया जिन्हें सिंगापुर की आठवीं वरीयता प्राप्त यिओ जिया मिन के खिलाफ 18-21, 7-21 से हार मिली।