फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indian shuttler HS Prannoy's valiant fight ended in a narrow loss to China's Li SHi Feng in Malaysia Open

Malaysia Open: सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, एचएस प्रणय का सफर दूसरे दौर में समाप्त

Thu, 09 Jan 2025 05:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 09 Jan 2025 05:41 PM IST
सार

प्रणय को चीन के लि शि फेंग से हार का सामना करना पड़ा जिससे उनका सफर यहीं समाप्त हो गया। प्रणय ने पहले दौरे में कनाडा के प्रतिद्वंद्वी ब्रायन यांग को एक घंटे 29 में 21-12, 17-21, 21-15 से शिकस्त दी थी, लेकिन दूसरे दौर में वह इस लय को बरकरार नहीं रख सके।

विज्ञापन
Indian shuttler HS Prannoy's valiant fight ended in a narrow loss to China's Li SHi Feng in Malaysia Open
भारतीय शटलर एचएस प्रणय - फोटो : PTI

विस्तार

विश्व नंबर नौ जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल पहुंच गई है। वहीं, भारतीय के एचएस प्रणय ने टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की थी और पहला मैच जीता था, लेकिन दूसरे दौर के मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा इससे वह पुरुष एकल वर्ग से बाहर हो गए। 
विज्ञापन

स्थानीय जोड़ी को सात्विक-चिराग ने दी मात
सात्विक-चिराग ने अंतिम-16 के मैच में मलेशियाई जोड़ी नूर मोहम्मद आजरिन और तान वी कियोंग को 21-15, 21-15 से हराया। वहीं, प्रणय को चीन के लि शि फेंग से हार का सामना करना पड़ा जिससे उनका सफर यहीं समाप्त हो गया। प्रणय ने पहले दौरे में कनाडा के प्रतिद्वंद्वी ब्रायन यांग को एक घंटे 29 में 21-12, 17-21, 21-15 से शिकस्त दी थी, लेकिन दूसरे दौर में वह इस लय को बरकरार नहीं रख सके। भारत के 32 साल के खिलाड़ी को एक घंटे 22 मिनट तक चले मैच में सातवें वरीय लि से 8-21, 21-15, 21-23 से हार मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रीसा-गायत्री की जोड़ी भी हारी 
इससे पहले त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी को राउंड 16 मैच में चीन की जिया यि फान और झांग शु जियान से 21-15, 19-21, 19-21 से पराजय झेलनी पड़ी। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी को 44 मिनट में चीन की चेंग जिंग और झांग चि की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 13-21, 20-22 से शिकस्त मिली। 
विज्ञापन

मालविका का सफर भी समाप्त 
मिश्रित युगल में ही सतीश करुणाकरन और आद्या वारियाथ की जोड़ी को मलेशिया के गोह सुन हुआत और लाई शेवोन जेमी से 10-21, 17-21 से हार मिली। महिला एकल में मालविका बंसोड़ को भी चीन की तीसरी वरीय हान यू के हाथों 18-21, 11-21 से हार मिली। टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती अब सात्विक-चिराग के भरोसे रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed