फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indian Players Exits At All England Championship

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन: साइना की हार के साथ भारत की चुनौती टूटी

Sat, 12 Mar 2016 12:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Mar 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
Indian Players Exits At All England Championship
साइना नेहवाल

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की चुनौती टूट गई जब स्टार शटलर साइना नेहवाल के अलावा पुरुष वर्ग में बी साई प्रणीत, किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा एकल मुकाबलों में पराजित हो गए।

विज्ञापन


विश्व में नंबर दो रैंकिंग की साइना को क्वार्टर फाइनल में चीन ताइपे की तेई जू यिंग ने 21-15, 21-16 से पराजित कर दिया। इससे पहले पुरुष वर्ग के दूसरे दौर में एक दिन पहले पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मलेशिया के ली चोंग वेई को हराने वाले बी साई प्रणीत को डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन विटिनगुआस ने 12-21, 21-11, 21-16 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन


देश के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को चौथे नंबर के खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोता ने 21-10, 21-13 से और क्वालीफायर समीर वर्मा को चीन के तियान होउवेई के हाथों 21-10, 12-21, 19-21 से हार झेलनी पड़ी। महिला वर्ग में पीवी सिंधू पहले ही राउंड में हार गई थी। महिला युगल में ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा जबकि पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी भी बाहर हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed