{"_id":"56e96f974f1c1bfb678b45b7","slug":"indian-players-are-doing-well-in-swiss-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विस ओपन: भारतीय खिलाड़ियों की शानदार शुरुआत","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
स्विस ओपन: भारतीय खिलाड़ियों की शानदार शुरुआत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : getty
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में बुधवार को चार भारतीय खिलाड़ी पुरुषों की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पहले दौर में पूर्व वर्ल्ड नंबर वन मलयेशिया के ली चोंग वेई को हराकर उलटफेर करने वाले बी
साई प्रणीत ने यहां स्विट्जरलैंड के माथियास बोनी को तीन गेमों तक चले मुकाबले में 21-14, 13-21, 21-6 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना उज्बेकिस्तान के आर्टयोम सावातयुगिन से होगा।
विज्ञापन
11वीं सीड अजय जयराम ने पहले दौर में मलयेशिया के जियान शियार्नंग शियांग को 21-8, 21-17 से शिकस्त दी। जयराम अगले दौर में जापान के केनीची तागो से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
13वीं सीड एचएस प्रणय ने पहले दौर में फिनलैंड के केले कोलजोनेन को 21-19, 21-19 से पराजित किया। अगले दौर में प्रणय का
सामना जर्मनी के लार्स शाएंजलर से होगा।
युवा समीर वर्मा लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं उन्होंने डेनमार्क के एमिल होल्स्ट को कड़े मुकाबले में 21-17, 24 -22 से शिकस्त दी। दूसरे दौर में उनका सामना चीन के वांग झेंगमिंग से होगा।