{"_id":"62ae90b4ef838b598126c4f6","slug":"indian-challenge-ends-with-prannoy-s-defeat-in-indonesia-open-semi-finals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indonesia Open: सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुए प्रणय, टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Indonesia Open: सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुए प्रणय, टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म
Sun, 19 Jun 2022 08:27 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 19 Jun 2022 08:27 AM IST
सार
भारतीय खिलाड़ी ने डेनमार्क के दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी रासमस गेमके को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन झाओ ने उनके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
एचएस प्रणय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के 23वें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय जकार्ता में इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी इस हार से भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। सेमीफाइनल में प्रणय को चीन की झाओ जुन पेंग ने 16-21, 15-21 से मात दी। इंडोनेशिया ओपन में प्रणय का यह दूसरा सेमीफाइनल था। इससे पहले 2017 के संस्करण में अंतिम चार में पहुंचे थे।
भारतीय खिलाड़ी ने डेनमार्क के दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी रासमस गेमके को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन झाओ ने उनके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इससे पहले प्रणय ने अपने साथी खिलाड़ी लक्ष्य सेन को भी मात दी थी।
विज्ञापन
भारतीय खिलाड़ी ने डेनमार्क के दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी रासमस गेमके को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन झाओ ने उनके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इससे पहले प्रणय ने अपने साथी खिलाड़ी लक्ष्य सेन को भी मात दी थी।
विज्ञापन