फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   india vs japan badminton asian games 2018 live updates day two

जापान के सामने भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने टेके घुटने, क्वार्टरफाइनल में सफर समाप्त

Mon, 20 Aug 2018 11:22 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 20 Aug 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
india vs japan badminton asian games 2018 live updates day two
पीवी सिंधु और अश्विनी पोनप्पा

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम का सोमवार को जापान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में शिकस्त के साथ ही एशियाई खेल 2018 में सफर थम गया। भारत को जापान के हाथों 1-3 की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत की तरफ से पीवी सिंधु ही एकमात्र खिलाड़ी रहीं, जो जीत हासिल कर सकीं। सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को को सीधे सेटों में 21-18, 21-19 से हराया।

विज्ञापन


इसके बाद अन्य इवेंट्स में जापानी शटलर्स ने भारत को कोई मौका नहीं दिया और तीन स्पर्धाएं जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की। पीवी सिंधु के मुकाबले के बाद जापान की फुकुशिमा और हिरोटा ने महिला डबल्स के मैच में सिक्की रेड्डी और अराठी सुनील की जोड़ी को सीधे सेटों 21-15, 21-6 में मात देते हुए स्कोर 1-1 से बराबर किया।
विज्ञापन


फिर साइना नेहवाल और नोजोमी ओकुहारा के बीच कड़ी टक्कर वाला मुकाबला हुआ, जिसमें बाजी जापानी शटलर ने मारी और टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। ओकुहारा ने महिला बैडमिंटन टीम के दूसरे महिला सिंगल्स मुकाबले में नेहवाल को कड़े संघर्ष के बाद 21-11, 23-25, 21-16 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को अपना अगला इवेंट हर हाल में जीतना जरूरी था। इसे ध्यान में रखते हुए पीवी सिंधु और अनुभवी डबल्स खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा जोड़ी बनाकर उतरीं। हालांकि, यह जोड़ी कोर्ट पर सनसनी नहीं फैला सकी और मत्सुमोटो व ताकाहाशी की जोड़ी के सामने घुटने टेक बैठी। मत्सुमोटो और ताकाहाशी की जोड़ी ने पीवी सिंधु व अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-12, 21-12 से हराकर जापान को सेमीफाइनल में पहुंचाया।
लाइव अपडेट्स

- मत्सुमोटो और ताकाहाशी की जोड़ी ने पीवी सिंधु व अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-12, 21-12 से हराकर जापान को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

- ओकुहारा ने अंतिम अंक हासिल किया और तीसरा गेम 21-16 से जीता।

- ओकुहारा ने ऊंची सर्विस से साइना नेहवाल को खूब परेशान किया और लगातार तीन अंक हासिल किए।

- नोजोमी ओकुहारा को भाग्य का साथ मिला। साइना की सर्विस पर ओकुहारा ने जवाबी शॉट खेला, जो नेट से टकराकर साइना के पाले में जा गिरा। ओकुहारा 17-16 से आगे।

- बहरहाल, दोनों ही शटलर्स के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है। इस समय ओकुहारा एक अंक की बढ़त के साथ 16-15 से आगे हैं।

- साइना नेहवाल और नोजोमी ओकुहारा के बीच कड़ी टक्कर का मुकाबला हो रहा है। नेहवाल तीसरे गेम में एक समय 6-9 से पिछड़ रही थी, लेकिन उन्होंने गजब की वापसी की और हाफ टाइम तक 11-10 की बढ़त बनाई।

- साइना नेहवाल ने तीसरे सेट के हाफ टाइम तक 11-10 से स्कोर अपने पक्ष में रखा।

- साइना नेहवाल और अकाने ओकुहारा के बीच तीसरा न निर्णायक गेम शुरू

साइना नेहवाल की जबर्दस्त वापसी, दूसरा गेम 25-23 से जीता

- ड्यूस में भी साइना और ओकुहारा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों ने एक-एक अंक हासिल करते हुए स्कोर 23-23 तक ले गए। यहां से भारतीय शटलर ने लगातार दो अंक लिए और 25-23 से सेट अपने नाम किया।

- साइना नेहवाल ने दूसरे गेम के हाफ टाइम के बाद जोरदार वापसी की और 13-17 के अंतर को बहुत जल्द 18-19 से पाट दिया। इसके बाद साइना ने हिम्मत नहीं हारी और ओकुहारा को अपने गेम में उलझाते हुए स्कोर 20-20 से बराबर कर दिया।

- दूसरे गेम के हाफ टाइम तक ओकुहारा ने 11-7 की बढ़त बनाई।

- साइना ने पहले गेम में ओकुहारा के सामने घुटने टेके। जापानी शटलर ने पहला गेम 21-11 से जीता। भारतीय शटलर को दूसरे गेम में जोरदार वापसी करने की जरूरत।

- जापानी शटलर के सामने संघर्ष करती दिख रही हैं साइना नेहवाल। पहले गेम के हाफ टाइम तक भारतीय शटलर 7-11 से पिछड़ी।

- भारत की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल का मुकाबला जापान की ओकुहरा के खिलाफ शुरू हो गया है। साइना फिलहाल 6-9 से पीछे हैं। जापान और भारत का स्कोर 1-1 से बराबर है। साइना पर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाने का दारोमदार है।

- जापान की फुकुशिमा और हिरोटा ने महिला टीम क्वार्टरफाइनल मैच में सिक्की रेड्डी और अराठी सुनील की जोड़ी को महिला डबल्स के मुकाबले में सीधे सेटों में मात देते हुए स्कोर 1-1 से बराबर किया।

- भारत की सिक्की रेड्डी और अराठी सारा सुनील का मुकाबला मत्सुतोमो मिसाकी और युकी फुकुशिमा के बीच खेला जा रहा है।

- भारत और जापान के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला इस प्रकार खेला जाएगा।


- इसी के साथ भारत ने जापान पर 1-0 की बढ़त बना ली है। अब महिला डबल्स का मुकाबला खेला जा रहा है। 

पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को महिला बैडमिंटन टीम के सिंगल्स मैच में 21-18 और 21-19 से मात दी।

- पीवी सिंधु ने बेहतरीन खेल दिखाया और यामागुची से गलती कराई। भारतीय शटलर ने अंतिम दो अंक हासिल करते हुए दूसरा गेम 21-19 से जीता।

- शानदार रैली। यामागुची और सिंधु ने एक-दूसरे के पाले में शटल को गिराने के लिए पूरी जान लगाई। जापानी शटलर की फूर्ति का असर दिखा और वह बहुत जल्द स्मैश जमाने में कामयाब हुई। स्कोर 19-19 से बराबर।

- सिंधु और यामागुची के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। सिंधु कभी बढ़त हासिल कर रही हैं तो कभी यामागुची का पलड़ा भारी है। फिलहाल भारतीय शटलर और जापानी शटलर के बीच स्कोर 18-18 की बराबरी पर है।

- अकाने यामागुची की तरकीब काम आई। दूसरे गेम के हाफ टाइम तक सिंधु पर महत्वपूर्ण एक अंक की बढ़त बनाई और 11-10 से स्कोर अपने पक्ष में किया।

- यामागुची और सिंधु के बीच दूसरे गेम में भी जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही हर एक अंक के लिए जोरदार संघर्ष कर रही हैं। स्कोर 8-8 से बराबर।

- जापानी शटलर ने अच्छी वापसी की और सिंधु को गलती करने पर मजबूर किया। जापान और भारत का स्कोर 4-4 से बराबर।

- सिंधु ने दूसरे गेम में भी जोरदार शुरुआत की और विनर्स लगाते हुए 3-1 की बढ़त बनाई।

- भारतीय शटलर ने यामागुची को नहीं दिया कोई मौका। लगातार तीन अंक हासिल करते हुए पहला गेम 21-18 से जीता।

- जापानी शटलर की जोरदार वापसी, स्कोर 18-18 से बराबर किया।

- यामागुची ने लगातार दो अंक हासिल किए, लेकिन इसके बाद सिंधु ने जोरदार वापसी की और स्कोर 17-15 से अपने पक्ष में किया।

- भारतीय शटलर की जोरदार वापसी। लगातार दो अंक हासिल किए और पहले गेम के हाफ टाइम तक 11-10 की बढ़त बनाई।

- यामागुची के पास हाफ टाइम में बढ़त बनाने का मौका। स्कोर में 10-9 की बढ़त हासिल की।

- पीवी सिंधु की जोरदार वापसी। स्कोर 9-9 से बराबर किया।

- यामागुची ने भारतीय शटलर पर बढ़त बनाई। 8-6 की बढ़त पर।

- यामागुची ने स्कोर 6-6 से बराबर किया। सिंधु को परेशान करने में सफल हो रही हैं।

- जापानी शटलर की जोरदार वापसी। सिंधु को पूरे कोर्ट में दौड़ाते हुए अंक लिए।

- सिंधु की जोरदार शुरुआत। अपनी बढ़त को बखूबी आगे ले जाते हुए। स्कोर 3-0 से अपने पक्ष में किया।

- पीवी सिंधु ने मैच का पहला अंक हासिल किया। बाएं ओर ड्रॉप शॉट खेला और आसानी से 1-0 की बढ़त बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed