{"_id":"69bd6a56f346ebf4e503e745","slug":"india-s-tanvi-sharma-stunned-japan-s-natsuki-nidaira-to-storm-into-the-semifinal-of-orleans-masters-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Orleans Masters: तन्वी शर्मा ऑरलियन्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में, छठी वरीयता निदैरा को एकतरफा अंदाज में हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Orleans Masters: तन्वी शर्मा ऑरलियन्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में, छठी वरीयता निदैरा को एकतरफा अंदाज में हराया
Fri, 20 Mar 2026 09:10 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 20 Mar 2026 09:10 PM IST
सार
भारत की तन्वी शर्मा ने महिला एकल क्वार्टर फाइनल में नात्सुकी निदैरा को 43 मिनट में 21-14, 21-14 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
तन्वी शर्मा
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत की तन्वी शर्मा ने जापान की छठी वरीयता प्राप्त नात्सुकी निदैरा को सीधे गेम में हराकर शुक्रवार को ऑरलियन्स मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता इस 17 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने महिला एकल क्वार्टर फाइनल में 43 मिनट में 21-14, 21-14 से जीत दर्ज की।
तन्वी का अगला मुकाबला जापान की पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा और वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के लियो कार्नांडो और बगास मौलाना ने हरिहरन आमसकारुनन और एमआर अर्जुन के अभियान को 21-12, 22-20 की जीत के साथ समाप्त कर दिया।