फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   India Open Badminton: Carolina Marin, Kento Momota Among Top Entries To participate, tournament will Be Held Behind Closed Doors

दर्शकों के बिना खेला जाएगा इंडिया ओपन, मारिन को मिलेगी सिंधु से चुनौती

Tue, 13 Apr 2021 11:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 13 Apr 2021 11:56 PM IST
सार

  • पुरुष वर्ग में दुनिया के नंबर एक मोमोता और गत विजेता एक्सेलसन भी शामिल  
  • 11 मई से जैव सुरक्षा माहौल में खेला जाएगा टूर्नामेंट, दर्शकों को नहीं होगी अनुमति 

विज्ञापन
India Open Badminton: Carolina Marin, Kento Momota Among Top Entries To participate, tournament will Be Held Behind Closed Doors
Carolina Marin and Pv sindhu

विस्तार

ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी केंतो मोमोता यहां 11 से 16 मई तक होने वाले इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में भाग लेंगे जो कोरोना महामारी के कारण दर्शकों के बिना खेला जाएगा। कोर्ट पर तीन बार की विश्व चैंपियन मारिन महिला एकल वर्ग में प्रबल दावेदार होंगी। इसमें अकाने यामागुची, पीवी सिंधु, कोरिया की अन से यंग और थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग भी भाग लेंगी। 

विज्ञापन


भारत के 48 खिलाड़ी (27 महिला 21 पुरुष) टूर्नामेंट खेलेंगे जबकि मलयेशिया का 26 सदस्यीय दल इसमें भाग लेगा। चीन के भी दस खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। पुरुष वर्ग में दो बार के विश्व चैंपियन मोमोता, गत चैंपियन विक्टर एक्सेलसन, एंडर्स एंटोंसेन, ऑल इंग्लैंड चैंपियन जि जिया ली इसमें खेलेंगे। भारतीय दल में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत, बी साइ प्रणीत, एच एस प्रणय और पारूपल्ली कश्यप शामिल होंगे।
विज्ञापन


पुरुष युगल में दुनिया की दसवें नंबर की जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साइराज रैंकिरेड्डी चुनौती पेश करेंगे जबकि महिला युगल में एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा पर दारोमदार होगा। पोनप्पा और सात्विक मिश्रित युगल में भी साथ खेलेंगे। चार लाख डॉलर इनामी राशि का यह टूर्नामेंट टोक्यो ओलंपिक के आखिरी क्वालिफिकेशन टूर्नामेंटों में से है। इसमें चीन समेत 33 राष्ट्रीय संघों के 228 खिलाड़ी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी खिलाड़ी करेंगे सात दिन का एकांतवास

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह टूर्नामेंट जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खेला जाएगा जिसमें दर्शकों और मीडिया को प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। 

भारतीय बैडमिंटन संघ (बाइ) ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, मध्य पूर्व और यूरोपीय देशों से आने वाले सभी खिलाड़ी और अधिकारी सात दिन एकांतवास में रहेंगे। उन्हें तीन मई को दिल्ली पहुंचना होगा। बाकी देशों से खिलाड़ी और अधिकारी छह मई को आकर चार दिन के एकांतवास में रह सकते हैं।’ 

टूर्नामेंट से नाम वापिस लेने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है जबकि 20 अप्रैल को ड्रॉ निकाले जाएंगे। दिल्ली सरकार तीन और छह मई को आगमन पर आरटी पीसीआर टेस्ट करेगी जो नौ और 14 मई को फिर किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed