{"_id":"6154f3678ebc3e0de65e3795","slug":"india-beat-finland-in-final-group-match-of-sudirman-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन चैंपियनशिप: भारत ने सुदीरमन कप के अंतिम मुकाबले में फिनलैंड को हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
बैडमिंटन चैंपियनशिप: भारत ने सुदीरमन कप के अंतिम मुकाबले में फिनलैंड को हराया
Thu, 30 Sep 2021 04:45 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 30 Sep 2021 04:45 AM IST
सार
तनीषा क्रेस्टो और रुतपर्णा पांडा ने महिला युगल में मथिल्डा लिंडहोम और जेनी निस्ट्रॉम को 21-12 21-13 से हराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
क्वार्टर फाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके भारत ने सुदीरमन कप बैडमिंटन चैंपियनशिप के अपने आखिरी ग्रुप मैच में फिनलैंड को 4-1 से हराया।
विज्ञापन
एम आर अर्जुन और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी ने एंटन कास्ती और जेनी निस्ट्रॉम को 21-9 21-14 से हराया। श्रीकांत ने काले कोलजोनन को 16-21, 21-14, 21-11 से और मालविका बंसोड़ ने नेल्ला न्यक्विस्ट को 21-16, 21-11 से हराया।
विज्ञापन
अर्जुन और ध्रुव कपिला को कास्ती और जेस्पर पॉल से 20-22 19-22 से हार मिली। तनीषा क्रेस्टो और रुतपर्णा पांडा ने महिला युगल में मथिल्डा लिंडहोम और जेनी निस्ट्रॉम को 21-12 21-13 से हराया।
विज्ञापन