फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Hylo Open badminton tournament: Srikanth will face Japan's Koki in the first match, Lakshya will face France's Thomas

हाइलो ओपन: पहले मैच में जापान के कोकी से भिड़ेंगे श्रीकांत, लक्ष्य का सामना फ्रांस के थॉमस से

Mon, 01 Nov 2021 10:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सारब्रंकन (जर्मनी)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सारब्रंकन (जर्मनी) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 01 Nov 2021 10:51 PM IST
सार

छठी वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने पिछले हफ्ते जापान के दो बार के विश्व चैंपियन केंतो मोमोता को कड़ी चुनौती पेश की थी। हालांकि वह निर्णायक मुकाबले में दो अंकों की बढ़त लेने के बावजूद हार गए थे।

विज्ञापन
Hylo Open badminton tournament: Srikanth will face Japan's Koki in the first match, Lakshya will face France's Thomas
किदांबी श्रीकांत - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और शानदार फॉर्म में चल रहे लक्ष्य सेन मंगलवार से जर्मनी के सारब्रंकन में होने वाले हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। 
विज्ञापन


छठी वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने पिछले हफ्ते जापान के दो बार के विश्व चैंपियन केंतो मोमोता को कड़ी चुनौती पेश की थी। हालांकि वह निर्णायक मुकाबले में दो अंकों की बढ़त लेने के बावजूद हार गए थे। इस टूर्नामेंट में किदांबी सकारात्मक सोच के साथ उतरेंगे। उनकी पहली टक्कर जापान के कोकी वातानाबे से होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने हाल ही में डेनमार्क ओपन और फ्रेंच ओपन में अच्छा प्रदर्शन किया था। दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी सेन फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे थे। हाइलो ओपन में उनका पहले दौर में मुकाबला फ्रांस के थामस राक्सेल से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीस साल के शटलर पिछले साल की निराशा को पीछे छोड़ना चाहेंगे। पिछले साल इस टूर्नामेंट में उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा था, क्योंकि उनके पिता और कोच डीके सेन कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे।


समीर का प्रदर्शन फिटनेस पर निर्भर
भारत के समीर वर्मा भी पिछले दो हफ्तों में अच्छा करने में सफल रहे हैं। वह फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन पिंडली की चोट के कारण उन्होंने टूर्नामेंट के बीच से रिटायर होना पड़ा। 27 साल के समीर का पहला मैच थाईलैंड के कुनालावुत वितिदसरन से होगा। उनका प्रदर्शन फिटनेस पर भी निर्भर करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed