फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Hylo Open 2021: Lakshya Sen losses in semifinals against Loh Kean Yew

Hylo Open 2021: लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत सेमीफाइनल में हारे, भारतीय चुनौती समाप्त

Sun, 07 Nov 2021 12:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सारब्रकेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सारब्रकेन Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 07 Nov 2021 12:24 AM IST
सार

भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन को हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 21वें स्थान पर काबिज लक्ष्य को शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर के लोह कीन यू ने 21-18, 21-12 से हराया।

विज्ञापन
Hylo Open 2021: Lakshya Sen losses in semifinals against Loh Kean Yew
लक्ष्य सेन - फोटो : twitter@BAI_media

विस्तार

भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन का हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफर समाप्त हो चुका है। दोनों खिलाड़ियों को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 21वें स्थान पर काबिज लक्ष्य को शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर के लोह कीन यू ने 21-18, 21-12 से हराया। जबकि श्रीकांत को मलयेशिया के ली जी जिया के हाथों 19-21, 20-22 से शिकस्त मिली।

विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज लोह ने इस साल तीन मुकाबलों में दूसरी बार लक्ष्य को शिकस्त दी। 20 वर्षीय लक्ष्य ने इससे पहले शुक्रवार रात को थाईलैंड के कुंलावुत विदितसर्न को तीन गेम के मुकाबले में हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की थी। लक्ष्य ने तीन बार के जूनियर विश्व चैंपियन विदितसर्न पर 21-18, 12-21, 21-19 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


लक्ष्य ने एक साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी किया था। वह पिछले साल अपने पिता और कोच डी के सेन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed