{"_id":"5d7687148ebc3e0168430e5d","slug":"hs-prannoy-pulls-out-of-china-and-korea-open-due-to-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के चलते चीन और कोरिया ओपन से हटे एचएस प्रणॉय","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
डेंगू के चलते चीन और कोरिया ओपन से हटे एचएस प्रणॉय
Tue, 10 Sep 2019 07:51 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 10 Sep 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
एचएस प्रणॉय
बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणॉय डेंगू से पीड़ित होने के कारण कम से कम दो टूर्नामेंटों में नहीं खेल सकेंगे। प्रणॉय 17 से 22 सितंबर तक चांगझू में होने वाले चीन ओपन और फिर 24 से 29 सितंबर तक इंचियोन में होने वाले कोरिया ओपन में नहीं खेलेंगे। उन्होंने ट्विटर के जरिये अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रशंसकों से साझा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'डेंगू के इलाज के बाद कुछ दिनों के लिए खेल से बाहर रहूंगा। अगले सप्ताह चीन और कोरिया जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहूंगा। उम्मीद है कि अच्छे से स्वास्थ्य होकर जल्द वापसी करूंगा।'
विज्ञापन
Quick update- Would be out of action for unpredictable days after being diagnosed with dengue. Will not be a part of Indian team for China and Korea open next week. Hopefully can get back to good health ASAP. 2019 Year oru reksha Illa mone 😒 #nallabesttime
विज्ञापन विज्ञापन— PRANNOY HS (@PRANNOYHSPRI) September 9, 2019
प्रणय ने हाल ही में बासेल में हुई विश्व चैम्पियनशिप में केंतो मोमोता से हारने से पहले दिग्गज लिन डैन को हराया था। वह प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए अनदेखी के बाद जूरी की आलोचना करने के लिए भी चर्चा में थे।