{"_id":"5b3c106e4f1c1b08278b4648","slug":"hs-prannoy-beat-two-time-olympic-champion-lin-dan-and-enters-in-indonesia-opens-second-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणॉय ने लिन को हराकर किया बड़ा उलटफेर, इंडोनेशिया ओपन के दूसरे दौर में बनाई जगह","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
प्रणॉय ने लिन को हराकर किया बड़ा उलटफेर, इंडोनेशिया ओपन के दूसरे दौर में बनाई जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Jul 2018 05:41 AM IST
विज्ञापन
एचएस प्रणॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय शटलर एचएस प्रणॉय ने दो बार के पूर्व ओलंपिक चैंपियन और पांच बार के विश्व चैंपियन चीन के लिन डैन को उलटफेर का शिकार बनाकर इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। समीर वर्मा भी पहले दौर की बाधा पार करने में सफल रहे। दुनिया के 13वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी प्रणय ने मंगलवार को आठवें नंबर के डैन के खिलाफ पहला गेम 21-15 से जीतकर शानदार शुरुआत की। हालांकि चीनी खिलाड़ी ने दूसरा गेम 21-9 से जीतकर बराबरी कर ली।
विज्ञापन
निर्णायक गेम में एक बार फिर प्रणय ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए डैन को 21-14 से शिकस्त देकर मैच अपने नाम का लिया। प्रणय की यह डैन पर दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने 2015 में फ्रेंच ओपन में भी चीनी खिलाड़ी को शिकस्त दी थी। समीर ने डेनमार्क के रॉस्मस गेम्के को तीन गेम के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-9, 12-21, 22-20 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
मेघना व पूर्विशा हारीं
महिला युगल में जे मेघना और पूर्विशा एस राम की जोड़ी को इंडोनेशिया की अगाथा इमानुएला और सिति फादिया सिल्वा के हाथों 11-21, 18-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आसान की आसान जीत
दूसरे दौर में प्रणय का सामना चीनी ताइपे के वांग जू वेई से होगा, जिन्होंने भारत के साई प्रणीत को 21-10, 21-13 से पराजित किया। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने स्थानीय खिलाड़ी दिनार दयाह अयुस्टिन को आसानी से 21-12, 21-12 से पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
जीत के बाद एचएस प्रणय ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। कुछ माह के ब्रेक के बाद इस तरह की वापसी शानदार है। ऐसी परिस्थितियों में लिन डैन के खिलाफ यह जीत बहुत बड़ी है।'